---Advertisement---

इस उम्र के हर पुरुष को है Prostate Cancer का रिस्क! MAX एक्सपर्ट से जानिए वो टिप्स जो आपकी बचा सकती है जान

Prostate Cancer: आखिर क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर जिससे एक उम्र के बाद हर पुरुष को रिस्क है। आइए जानते हैं इस बारे में मैक्स के एक्सपर्ट क्या कहते हैं और कैसे आप अपना बचाव कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2025 7:26 अपराह्न

Prostate Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Prostate Cancer: कैंसर नाम सुनने के साथ ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोस्टेट कैंसर क्या होता है जिसका रिस्क हर पुरुष को एक उम्र के बाद होता है। इस बारे में Max एक्सपर्ट बात करते हुए नजर आते हैं और बताते हैं कि आप कैसे अपना खास ख्याल रख सकते हैं। इस दौरान कैसे आप Prostate Cancer से निजात पा सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर आदित्य कुमार शर्मा ने बताया है कि कैसे आप प्रोस्टेट कैंसर से बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं Max एक्सपर्ट।

इस उम्र के बाद है प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क

Credit- @MaxHealthcarevideos

यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो में मैक्स एक्सपर्ट कहते हैं कि क्या आपको पता है कि दुनिया में होने वाले कैंसर में Prostate Cancer दूसरे नंबर पर आता है। प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क हर उस उम्र के पुरुष को है जिसकी 45 या 50 वर्ष से ज्यादा है। ऐसे मामले में आपको पता होना चाहिए कि प्रोस्टेट कैंसर होने से आप खुद को कैसे बचा सकते हैं।

क्या होता है Prostate Cancer

अगर बात करें प्रोस्टेट कैंसर की कि आखिर यह क्या होता है तो बता दे कि प्रोस्टेट ग्रंथि में यह कैंसर होता है जो Bladder के पास मौजूद होता है। अगर विशेषज्ञों की माने तो इसमें शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं लेकिन बाद में जब यह कैंसर गंभीर होने लगता है तब इसमें आपको कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

पुरुष Prostate Cancer से बचाव के लिए इस तरह रखें अपना ख्याल

मैक्स एक्सपर्ट ने बताया कि प्रोस्टेट कैंसर से आप खुद को कैसे बचा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्दी लाइफ़स्टाइल को फॉलो करें एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। सही वेट मेंटेन रखना भी जरूरी है। जहां तक हो सके अल्कोहल तंबाकू लेने से बचें नॉन वेजिटेरियन डाइट में मीट खाने से परहेज करें। 45-50 उम्र के बाद PSA की जांच जरुर करवा लें और अपने प्रॉस्टेटिक हेल्थ चेकअप के लिए अपने यूरोलॉजिस्ट से मिले। एक्सपर्ट अंत में बताते हैं कि Prostate Cancer से बचने के लिए जानकारी ही बचाव है।

प्रोस्टेट कैंसर के क्या होते हैं लक्षण

Prostate Cancer के लक्षण के बारे में अगर बात करें तो ऐसे में आपको यूरिन पास करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आपको बार-बार यूरिन जाने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा यूरिन में खून आने के साथ-साथ हड्डियों में दर्द, भूख न लगना, पीठ या शरीर के अन्य पार्ट्स में दर्द के साथ-साथ वेट लॉस भी हो सकता है। अगर आपको ये सारे लक्षण दिखाई देते हैं तो आप डॉक्टर के पास संपर्क कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026