---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023:बाजारों में दिखी Chandrayaan-3 की धूम, इस बार महिलाओं को पसंद आ रही हैं इस तरह की राखियां

इस बार चंद्रयान 3 की राखियां खूब डिमांड में हैं। खरीदारी करने पहुंच रहीं महिलाएं बड़ी तादाद में इस तरह की राखियों को पसंद कर रही हैं। आइए बाजार में डिमांड वाली राखियों पर एक नजर डालते हैं.

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 1:05 अपराह्न | Updated: अगस्त 30, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार के बीच इसकी रंगत हर जगह नजर आने लगी है, क्या बाजार और क्या शॉपिंग वेबसाइट कोई भी इससे अछूता नहीं है। बता दें कि इस बार यह पर्व 30 तारीख की शाम से शुरू हो रहा है जिस वजह से यह अगले दिन तक बनाया जाएगा। वहीं इस बार मार्केट में भी कुछ अलग ट्रेंड देखने को मिल रहा है, इस बार चंद्रयान 3 की राखियां खूब डिमांड में हैं। खरीदारी करने पहुंच रहीं महिलाएं बड़ी तादाद में इस तरह की राखियों को पसंद कर रही हैं। आइए बाजार में डिमांड वाली राखियों पर एक नजर डालते हैं-

चंद्रयान 3 की राखियां हैं क्रेज में

दरअसल इसी महीने हुई चांद पर हुई चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग ने सभी भारतीयों को गौरवांवित महसूस कराया है, इसका असर अब रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। इस बार चंद्रयान वाली राखियां मार्केट में खूब धूम मचा रहीं हैं। हालांकि इतने बड़े स्तर पर अभी यह राखियां उपलब्ध नहीं हैं, फिर भी खरीदारी करने वाली महिलाएं इसे बेहद पसंद कर रही हैं।

रूद्राक्ष वाली राखियों की बड़ी सेल

बता दें कि इस बार रूद्राक्ष वाली राखियों को भी इस बार बड़े पैमाने पर पसंद किया जा रहा है। इसमें कई तरह की सुंदर और मन मोहलेने वाली राखियां भी खुब बिक रहीं हैं, इसके आलावा पुरातन ओम वाली राखियों को भी खासतौर पर पसंद किया जा रहा है। वहीं महिलाएं इस बार बड़ी तादाद में घर से बाहर निकलकर शॉपिंग कर रही हैं जिससे बाजार कारोबारी भी खुश हैं।

रक्षाबंधन का महत्व

भाई और बहन के इस पवित्र रिश्ते के प्रतीक राखी को हर साल खूब धूमधाम से मनाया जाता है। भाई इस रक्षासूत्र के जरीए रिश्ते को न केवल मजबूत करते हैं बल्कि जीवन भर के लिए रक्षा करने का वचन भी देते हैं। वहीं बहनें भी भाई की लंबी आयु की कामना और निरोगी रहने के इच्छा के साथ रक्षासूत्र को उनकी कलाई पर बांधती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026