---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: इस मिनी मलाई घेवर को खाने के बाद बाजार का स्वाद भूल जाएंगे, घर पर झटपट बनाएं ये खास रेसिपी

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन आप अपने हाथों से घर में घेवर बनाकर भाई को खुश कर सकते हैं। त्यौहार को और भी खास बनाने के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है। खास बात यह है कि आप इस घेवर को घर पर आसानी से झटपट बन सकते हैं और यकीनन एक बार इसे खाने के बाद बाजार के घेवर को आप भूल जाएंगे। यह आपके स्वाद को और भी मजेदार बनाने के लिए काफी है तो इस रक्षाबंधन क्यों ना आप घर पर ही घेवर बनाने की कोशिश करें। बस झट से इस रेसिपी को देख ले।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: सावन में बरसात की बूंदे और भी प्यारी लगती है जब घर बैठकर आप स्वादिष्ट घेवर का लुत्फ उठाएं। रक्षाबंधन के दौरान बाजारों में स्वादिष्ट राजस्थानी घेवर खूब मिलते रहते हैं और लोगों को यह मिठाई खूब पसंद भी आती है। कुछ ही दिनों तक डिमांड में रहने वाली इस मिठाई को रक्षाबंधन के दौरान खूब पसंद किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि आप इस मिठाई को घर में भी बना सकते हैं वह भी काफी आसानी से। यकीनन आप पहले मिनी मलाई घेवर को बनाएं जिसे खाने के बाद बाजार के स्वाद को भूल जाएंगे। ऐसे में आप रक्षाबंधन के इस पावन त्यौहार पर भाई को अपने हाथों से बनाई हुई घेवर खिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं यह रेसिपी।

मिनी मलाई घेवर बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

सामग्रीमात्रा
मैदा2 कप
पानी4 कप
देसी घी1 कप
दूध1/4 कप
पिस्ता10 कटे हुए
केसरआवश्यकतानुसार
इलायची पाउडर1/4 चम्‍मच
चीनी1/2 कप
पानी1 कप

मलाई घेवर बनाने के लिए विधि

  • सबसे पहले एक बॉउल में मैदा, घी और दूध को अच्छी तरह मिला लें।
  • इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले और इसे रख दें।
  • गैस को ऑन कर उस पर पेन रखें और इसमें घी गर्म करें और फिर घेवर मेकर यानी सांचे को रख दें।
  • अब इस सांचे पर मिक्सर को डालें और इसमें छोटे-छोटे बबल को पड़ने दे। इसके बाद इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराने है ताकि एक परत बन जाए।
  • आप घेवर के बीच में चाकू की मदद से एक छेद बना दे और इसे तब तक घी में फ्राई होने दे जब तक यह सुनहरा ना हो जाए।
  • अब इस घेवर को एक प्लेट में रखते हैं और चाशनी तैयार कर लें।
  • सबसे पहले एक बर्तन में चीनी, पानी और इलायची पाउडर को डालकर तब तक चलाते रहे जब तक यह चाशनी ना बन जाए।
  • इस चाशनी में तैयार किए हुए घेवर को डालें और कुछ सेकेंड तक इस भीगने दे।
  • अब चाशनी वाले घेवर को निकाल कर एक प्लेट में रखें और इस पर रबड़ी, मलाई और ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से सजा दें।
  • तैयार है आपका मिनी घेवर जो है स्वाद में लाजवाब।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026