---Advertisement---

Rashmika Mandanna के वायरल वेडिंग कार्ड के बीच जानें कैसे नेचुरल स्किन को रखती हैं मेंटेन, नो मेकअप का ये है राज

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बीच क्या आप जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस की हेल्दी स्किन और नो मेकअप लुक के पीछे की वजह क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी रश्मिका मंदाना फिलहाल विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है लेकिन इस सब के बीच उनकी वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। अगर रश्मिका मंदाना के स्किन केयर की बात करें तो वह अक्सर ही चर्चा में होता है। इस बारे में एक्ट्रेस खुद बात करती हुई नजर आई। क्या आप जानते हैं कि आखिर नो मेकअप के पीछे का क्या राज है और किस तरह से रश्मिका मंदाना अपने स्किन केयर को मेंटेन रखती है। आइए जानते हैं वह तीन स्टेप्स क्या है।

कुछ सालों से बदल गया है रश्मिका मंदाना का स्किन केयर

रश्मिका मंदाना की क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां वह यह कहती हुई नजर आती है कि मैं हॉस्टल्स में रही हूं तो स्किन केयर को लेकर काफी ज्यादा जागरूकता रहा है। क्या आपके स्किन के लिए सही है और क्या नहीं। वह कहती हैं कि मेरा स्किन केयर काफी ज्यादा कुछ सालों में बदल गया है। हर फिल्म में अपने रोल में जान डालने के लिए उन्हें स्किन के साथ एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत पड़ती है।

क्या है Rashmika Mandanna का स्किन केयर सीक्रेट

इस वीडियो में रश्मिका मंदाना यह बताते हुए नजर आती है कि मॉइश्चराइजर, स्क्रीन और लिप बाम उनका स्किन केयर सीक्रेट है जिसका इस्तेमाल वह करती है। यह निश्चित तौर पर उनके नो मेकअप लुक के पीछे का राज है जिसे वह फॉलो करती है। स्किन केयर के लिए मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और लिप बाम लगाती है जिसकी वजह से उनका चेहरा इतना खिला दिखता है।

आखिर कब है रश्मिका मंदाना की शादी और रिसेप्शन

जहां तक बात करें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तो वायरल हो रहे कार्ड की वजह से वह फिलहाल चर्चा में बनी हुई है। जहां कहा जा रहा है कि 26 फरवरी को वे 7 फेरे ले सकते हैं तो वहीं उनका वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को है। इस वेडिंग कार्ड पर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026