---Advertisement---

Sadhguru ऐसे रखते हैं अपनी फ़िटनेस का ख़्याल, OMG 2 स्टार Akshay Kumar को भी दे चुके हैं इस मामले में मात, यहां देखें वीडियो

Sadhguru: सद्गुरु जग्गी वासुदेव अपने आध्यात्मिक विचारों को लेकर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस मौजूद हैं जिन्हें वह शांति और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। 65 साल के सद्गुरु सिर्फ अपने विचारों को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी फ़िटनेस को लेकर भी सुर्ख़ियों में ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 16, 2023 4:35 अपराह्न

Sadhguru
Follow Us
---Advertisement---

Sadhguru: सद्गुरु जग्गी वासुदेव अपने आध्यात्मिक विचारों को लेकर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस मौजूद हैं जिन्हें वह शांति और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। 65 साल के सद्गुरु सिर्फ अपने विचारों को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी फ़िटनेस को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। पिछले हफ़्ते सद्गुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी तेज़ी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह OMG 2 स्टार Akshay Kumar के साथ मैदान में फ़्रिस्बी खेलते दिख रहे थे। 

Sadhguru के साथ मैदान में दिखे बॉलीवुड खिलाड़ी Akshay Kumar 

दरअसल पिछले हफ़्ते अक्षय कुमार अपनी फ़िल्म OMG 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र गए थे। यहाँ उन्होंने खास Sadhguru के लिए अपनी फ़िल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। वहीं फ़िल्म देखने के बाद दोनों मैदान में फ़्रिस्बी खेलते नज़र आए। सद्गुरु द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वह अक्षय कुमार के साथ मैदान में चुस्ती के साथ दौड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सद्गुरु की फ़िटनेस देखकर कई फैंस हैरान हैं और उनके फ़िट शरीर का राज़ जानना चाहते हैं।

  

फ़िटनेस के लिए इन टिप्स को फ़ॉलो करते हैं Sadhguru

Sadhguru खुद को फ़िट रखने के लिए योगा के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेते हैं। अगर आपको भी उनकी तरह फ़िट शरीर चाहिए तो आप भी सद्गुरु द्वारा दी गईं इन फिटनेस टिप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं। 

ज़रूर करें फलों का सेवन 

शरीर का डाइजेशन अगर ठीक हो तो व्यक्ति फ़िट रहता है। डाइजेशन ठीक करने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है फलों का सेवन करना। फलों में बहुत अधिक मात्रा में फ़ाइबर होता है जो शरीर से डाइजेशन की दिक़्क़त को दूर करता है और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है। इसीलिए रोज़ाना फलों का सेवन करना फ़िट शरीर पाने के लिए बहुत ज़रूरी होता है। 

शरीर और दिमाग़ के लिए ज़रूरी है एक चम्मच शहद 

फ़िटनेस के लिए Sadhguru रोज़ एक चम्मच शहद खाने की सलाह देते हैं। शरीरी में रक्तचाप को बढ़ाने के लिए शहद बहुत फ़ायदेमंद होता है। इससे शरीर में उर्जा और फुर्ती आती है। इसके अलावा शरीर और दिमाग़ दोनों के विकास के लिए भी शहद को बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। 

शरीर के लिए फायदेमंद है थाई मन्न

थाई मन्न एक प्रकार का लेप होता है जिसे 5 चीज़ों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें सबसे पहले 50% मिट्टी के साथ थोड़ा सा मूँग दाल का आटा मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा कपूर, रीठा पाउडर और एक ख़ास तरह की बूटी मिलाकर लेप तैयार किया जाता है। यह शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसे अपने शरीर पर लगाने से त्वचा में मौजूद सभी रोम छिद्र खुल जाते हैं जिसके बाद शरीर में उर्जा आती है। इसे आप हर 15 दिन में एक बार अपने पूरे शरीर पर लगाएं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026