---Advertisement---

Sawan Mehndi Design 2023: सावन के महीने में इन खास मेंहदी डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, जमकर मिलेगी तारीफ

Sawan Mehndi Design 2023: इस सावन के शुभ अवसर पर अपने हाथों में बनाएं शिवजी और माता पार्वती की तस्वीर का डिजाइन ।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 3, 2023 12:24 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2023 3:32 अपराह्न

Sawan Mehndi Design 2023
Follow Us
---Advertisement---

Sawan Mehndi Design 2023: सावन के महीने में कई सारे तीज- त्योहार मनाए जाते हैं। इस कारण से सभी लोग इस महीने का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। खासतौर से महिलाएं, क्योंकि इस महीने में वह काफी सजती-संवरती हुई नजर आती हैं। महिलाओं को सजना बहुत अच्छा लगता है। इस सावन के महीने में महिलाओं को अपने हाथों में हरी-हरी चूड़ियां और मेंहदी लगाना भी बहुत पसंद है। मेंहदी लगाने का शौक हर उम्र की लड़की और महिला को होता है। कोई भी त्योहार क्यों न हो, महिलाएं मेंहदी जरूर लगाती हैं। कल से यानि 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों में मेंहदी लगाती हुई दिखाई देंगी। मेंहदी लगाना काफी शुभ भी माना जाता है। साथ ही इसे हाथों की सुंदरता और भी अधिक बढ़ जाती है। आज इस आर्टिकल में आपको मेंहदी के कई सारे अलग-अलग डिजाइन के बारे में बताया जाएगा। जिसे आप अपने हाथों में लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Sawan 2023: IRCTC का बड़ा फैसला, सावन में इन जगहों पर नहीं मिलेगा नॉन-वेज खाना, दी जाएगी स्पेशल थाली

शिवजी को जल चढ़ाती हुई महिला

सावन का महीना मुख्य रुप से शिवजी का महीना माना जाता है। ऐसे में उनके भक्त इस महीने में हर सोमवार को वर्त रखते हुए नजर आएंगे।  महिला अपने हाथों में शिवजी को जल चढ़ाते हुए एक महिला का डिजाइन भी अपने हाथों के बीच में बना सकती है। इसके साइड में वह कुछ अलग डिजाइन से अपने हाथों को पूरा भर भी सकती हैं। यह डिजाइन देखने में बेहद सुंदर लगता है।

बारिश से संबधित डिजाइन बनाएं

सावन का महीना आते ही बारिश रुकने का नाम नहीं लेती है। तो ऐसे में आप अपने हाथों में बारिश और बारिश में भीगते हुए लोगों का डिजाइन भी बना सकती हैं। यह हाथों में देखने में काफी अच्छा लगेगा।

भोले बाबा और गौरी जी की फोटो

सावन का महीना शिवजी के नाम होता हैं। ऐसे में आप अपने हाथों में शिवजी और गौरी माता की तस्वीर भी डिजाइन के रुप में बना सकते हैं। यह डिजाइन बहुत ही सुंदर लगता है।

झूले का बनाएं चित्र

आप इस सावन के पावन मौके पर अपने हाथों में झूला और झूलती हुई लड़कियों का एक सुंदर सा डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह का डिजाइन एकदम अलग होने के कारण हाथों में प्यारा लगता है। सावन के दौरान मुख्यतौर से लड़कियां अपने घरों में झूला लगाकर उसमें झूलना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें:इस मानसून गर्मा -गर्म Potato lollipop का लें स्वाद, शाम की चाय के साथ जरुर ट्राई करें Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026