---Advertisement---

Skin Care Tips: ऑयली स्किन से तेल निकालने के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, जल्द दिखेगा असर!

यह सच है कि त्वचा के टाइप को समझ कर ही किसी भी ब्यूटी रूटीन को फॉलो किया जा सकता है. ऐसे में आज हम ऑयली स्किन वालों को पूरे दिन किस तरह का रूटीन फॉलो करना चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 22, 2023 5:16 अपराह्न

Skin Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: हमारी त्वचा हमारे शरीर का आइना होती है, हम जो भी कुछ खाते और लगाते हैं उसी के हिसाब से हमारी स्किन भी हो जाती है. कुछ लोगों की शुरू से ही ऑयली स्किन होती है जबकि कुछ लोगों की त्वचा डल और ड्राय होती है. ऐसे में त्वचा के टाइप को समझ कर ही किसी भी ब्यूटी रूटीन को फॉलो किया जा सकता है. ऐसे में आज हम ऑयली स्किन वालों को पूरे दिन किस तरह का रूटीन फॉलो करना चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

सुबह की शुरूआत करें क्लींजर के साथ  

कुछ त्वचा की तैलीय ग्रंथियां काफी एक्टिव होती हैं जिसके चलते इनमें से हमेशा तेल निकलता रहता है. यह स्किन टाइप काफी सेंसिटिव भी माना जाता है. ऐसे लोगों को सुबह की शुरूआत क्लींजर के साथ करनी चाहिए, यह हमारी त्वचा को रिफ्रेश करने के साथ उसमें मौजूद सभी गंदगी को दूर कर साफ कर देता है.

त्वचा को करें एक्सपोलिएट

यहां यह समझना जरूरी है कि ऑयली स्किन को समय-समय पर अंदर से साफ करना भी जरूरी होता है. इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्किन को स्क्रब जरूर करें. ऐसा करने से त्वचा में मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाती है जो आगे चलकर पिंपल का भी कारण बनती है.

स्किन को करें मॉइश्चराइज

ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, क्योकि खुद स्किन ही ऑयली होती है तो इसकी जरूरत न हो. आपको बता दें कि यह एक गलत आदत है. हर तरह की त्वचा को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होती है, इसलिए ऑयली स्किन वालों को भी इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

क्रीम से कर लें दोस्ती

ऑयली स्किन सेंसिटिव होने के साथ ज्यादा केयर भी मांगती हैं इसलिए यह जरूरी है कि इसके लिए भी एक अच्छी सी क्रीम का चुनाव किया जाए जिसे आप अपने रूटीन में फोलो कर सकें. कई ऐसे ब्रांड इस तरह की क्रीम को बनाते हैं साथ ही इसके लिए आप अपने डॉक्टर की मदद भी ले सकते हैं.

इसके अलावा आप अपनी स्किन के हिसाब से संस्क्रीन, टोनर आदि को भी रूटीन में शामिल कर सकते हैं.  

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026