---Advertisement---

Skin Care Tips: कालेपन ने अगर छीन ली है आपकी खूबसूरती, तो इस अचूक उपाय को अभी करें इस्तेमाल, जल्द लौट आएगी रौनक

Skin Care Tips: अगर आप भी अपने अंडरआर्म्स और गर्दन के कालेपर से हो परेशान , तो एलोवेरा और नींबू की मदद से करें इसे दूर।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 8, 2023 9:33 अपराह्न | Updated: जुलाई 8, 2023 11:30 अपराह्न

Skin Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: हर किसी का सपना होता है कि उनकी स्किन एकदम दूध की तरह सफेद चमके। लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों में हमेशा थोड़ा सा कालापन रहता है, जिसके चलते लोगों को कई बार काफी शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। बहुत बार इन‌ कालेपन के चलते महिलाएं हाफ स्लीवस के कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं। गर्मी के मौसम में गर्दन और अंडरआर्मस में पसीना सबसे ज्यादा आता है। जिस वजह से इन दो हिस्सों में डार्कनेस देखने को भी अधिक मिलती हैं। इस कालेपन को दूर करने के लिए महिलाएं काफी सारे प्रोडेक्टस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी यह कालापन दूर होने का नाम ही नहीं लेता हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने इस कालेपन से परेशान है, तो एलोवेरा का इस्तेमाल कर अपनी इस दिक्कत से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। एलोवेरा में काफी सारे एंटीऑक्सीडेंट होते है , जो कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। आज आपको इस आर्टिकल की मदद से ऐसे कुछ टिप्स के बारे में बताया जाएगा , जिसकी मदद से आप अपने इस कालेपन की परेशानी से हमेशा के लिए फ्री हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Skin Care Tips: मां बनने के बाद और भी ज्यादा नूरानी हुई Alia Bhatt की ग्लोइंग स्कीन का ये है राज, तुरंत असर के लिए करें ट्राई

एलोवेरा है त्वचा के लिए लाभकारी

एलोवेरा सभी प्रकार की स्किन टाइप के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो स्किन के डार्कनेस को दूर और कम करने में काम आते हैं। इसके अलावा एलोवेरा का उपयोग शरीर में हो रही टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही एलोवेरा में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-इंफ्लेमेंटरी के तत्व भी सही मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में किसी भी प्रकार एलर्जी को ठीक करने मेऔ काम आते हैं।

इस तरह से स्किन के डार्कनेस को करें कम

स्किन से कालेपन को दूर करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नींबू में बहुत से एंटी आक्सीडेंट होते हैं जो कालेपन को कम कर सकते हैं। नींबू को काटकर अधिक डार्कनेस वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक स्क्रबिंग करते रहें। उसके बाद आप इसे साफ पानी से वॉश कर लीजिए।

आप एलोवेरा जेल की मदद से अपने कालेपन वाले हिस्से पर 10 से 20 मिनट तक मसाज करें। जिसे आपकी डार्कनेस कम होना शुरू हो जाएगी। इसे आप वीक में आराम से 3 बार कर सकते हैं।

एक कटोरी में एक चम्मच नारियल का तेल , एक चम्मच टूथपेस्ट और थोड़ा सा नमक मिलाकर एक पैक रेडी करना है और उसे अपने डार्कनेस वाले हिस्से पर अच्छे से अप्लाई करना हैं। उसके बाद जल्द ही आपको इसका असर दिखने लग जाएगा।

यह भी पढ़ेंमॉनसून में Hairfall की टेंशन को करें बाय-बाय, घर पर आसानी से बनाएं ये मेजिकल मास्क फिर कभी नहीं टूटेंगे बाल!

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026