---Advertisement---

Skin Care Tips: मास्क लगाते वक्त ये गलतियां उड़ा सकती हैं चेहरे की धज्जियां, जरूर रखें इन बातों का ख्याल

Skin Care Tips: त्वचा की रंगत को बढाने के लिए कई लोग घर बने नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं और एकदम ठीक भी है. ऐसा करने से त्वचा को ग्लोइंग बनने के साथ ब्यूटी पार्लर के अंधाधुंध खर्चे भी कम होते हैं. इसमें सबसे ज्यादा लोग फेस मास्क ट्राई करना पसंद करते हैं मगर ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 15, 2023 10:38 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: त्वचा की रंगत को बढाने के लिए कई लोग घर बने नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं और एकदम ठीक भी है. ऐसा करने से त्वचा को ग्लोइंग बनने के साथ ब्यूटी पार्लर के अंधाधुंध खर्चे भी कम होते हैं. इसमें सबसे ज्यादा लोग फेस मास्क ट्राई करना पसंद करते हैं मगर इस बीच कुछ बातों का ध्यान न रखने के चलते यह अच्छे की जगह स्कीन का ही ग्लो उड़ा देता है. ज्यादातर लोग जाने अनजाने यह बेसिक मिसटेक्स कर बैठते हैं इसलिए आज आपको फेस मास्क लगाते समय की जाने वाली इन्हीं कुछ गलतियों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए.

सही अनुपात का रखें ध्यान

भले ही होममेड मास्क आसानी से बन कर तैयार हो जाते हैं मगर इसमें भी प्रयोग होने वाली सभी चीजों के अनुपात का ध्यान रखना होता है. कई लोग अपने मन के मुताबिक कुछ भी कितना भी मिला देते हैं और बाद में शिकायत करते हैं. जल्दी ग्लो के लिए मास्क बनाते वक्त नपी तुली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए.

पुरानी चीजे न करें इस्तेमाल

कई बार लोग कई समय पुराना बेसन, हल्दी जैसा कुछ इस्तेमात कर लेते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने की वजह परेशानियों का कारण बनता है. इस बात को समझना चाहिए कि हर किसी की एक लाइफ होती है उसके बाद वो वस्तु खराब हो जाती है इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए.

मास्क लगाने के बाद बात न करें

मास्क सूखने के बाद टाइट हो जाता हैं और हमारे मूंह की शेप में ही ढल जाता है ऐसे में कुछ भी बोलने से स्किन से खिचाव होता है जोकि बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं. इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि जितने भी वक्त मास्क लगाएं उस समय शांत रहने की कोशिश करें.

गर्म पानी से न हटाएं मास्क

मौसम कोई भी हो फेस मास्क को हटाने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्म पानी हमारी स्किन को रूखा और बेजान बना देता है इसलिए मूंह धोने से लेकर किसी भी काम के लिए नॉर्मल या फिर कहें टेप वाटर का इस्तेमाल करना चाहिए.

स्किन टाइप के हिसाब से लगाएं फेस मास्क

कई लोगों की स्किन काफी सेंसेटिव होती है जिसके चलते उन्हें काफी सोच समझकर प्रोडक्ट्स को चुनना पड़ता है. ऐसें में कोई भी मास्क चेहरे पर अप्लाई करने से पहले उसे हाथ या कहीं और लगाकर देख लेना चाहिए. इस बात का ध्यान न रखने से कई बार लोगों को एलर्जी की भी प्रोब्लम हो जाती है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Leave a Comment