---Advertisement---

Summer Fashion Tips: इस गर्मी व्हाइट ही क्यों, बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन रंगों को भी करें स्टाइल, रहेंगी फ्रेश और कूल

Summer Fashion Tips: इस गर्मी व्हाइट को छोड़ इन सभी रंगों को भी आप कर सकती हैं ट्राई, बॉलीवुड एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, लोग करेंगे जमकर तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2024 5:58 अपराह्न

SUMMER FASHION TIPS
Follow Us
---Advertisement---

Summer Fashion Tips: गर्मी के मौसम में फैशन सेंस का लंका लग जाता है क्योंकि कुछ भी पहनो गर्मी का असर कम नहीं होता है। ऐसे में तपती गर्मी में न सिर्फ कपड़े बल्कि कपड़े के रंग का भी असर देखने को खूब मिलता है। जी हां, गर्मी के मौसम में जहां तक हो सके ब्लैक और डार्क रंग के कपड़े को पहनने से परहेज करें क्योंकि यह आपको और भी गर्म महसूस कराते हैं। Summer Fashion Tips में उन रंगों को तवज्जो दे जो आपको कूल रखते हैं। वैसे तो गर्मियों के लिए बेस्ट कलर व्हाइट माना जाता है लेकिन आप इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के 5 रंगों को भी स्टाइल कर सकती हैं।

पिच कलर

आप कृति सेनन की तरह पीच कलर को गर्मी में स्टाइल कर सकती हैं। यह समर फ्रेंडली रंग है जो गर्मी कम सूखने के लिए असरदार है और यह आपको कूल रखेगा। आप इस रंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप चाहे तो इस कलर के फ्लोरल सूट या फिर ड्रेस पहनें ताकि शरीर में ठंडक रहेगी।

कोबाल्ट ब्लू कलर

आप गर्मी में रंग का खास ख्याल रखती हैं तो आप फ्रेश नजर आएंगी और अनकंफरटेबल भी नहीं होगी। ऐसे में जानवी कपूर का यह कोबाल्ट ब्लू कलर भी बेस्ट ऑप्शन है जिसे आप गर्मी में ट्राई कर सकती हैं।

लेमन येलो कलर

आपको फ्रेश रखने के लिए लेमन येलो कलर भी बेस्ट ऑप्शन है। गर्मी के लिए आप इस कलर को जरूर ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह समर फ्रेंडली कलर की लिस्ट में टॉप पर शुमार है। मलाइका अरोड़ा की तरह आप लेमन येलो को इस बार स्टाइल करें। आप चाहे तो इस कलर की ड्रेस या सूट के साथ साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं।

फिरोज (Turquoise)

आप करीना कपूर की तरह फिरोजा कलर को गर्मी के लिए ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह समर फ्रेंडली कलर में से एक है। यह आपको फ्रेश रखने के लिए भी परफेक्ट चॉइस बन सकता है। इस कलर की कोई भी ड्रेस आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर ले।

लैवेंडर कलर

गर्मियों के सीजन के लिए लैवेंडर कलर भी बेस्ट ऑप्शन है और आप इस कलर की ड्रेस को वार्डरोब में जरूर शामिल करें। हर किसी की नजर आप पर टिक जाएगी अगर आप गर्मी में आलिया भट्ट की तरह लैवेंडर कलर की ड्रेस को स्टाइल कर निकलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026