---Advertisement---

Summer Outfit Ideas: गर्मियों में यूनिक दिखने के लिए इन तरीकों से खुद को करें तैयार, आपके स्टाइल को लोग करेंगे फॉलो

Summer Outfit Ideas: गर्मियों के सीजन में किस ड्रेस को कैरी करें इस बात को लेकर महिलाएं कन्फ्यूज रहती हैं। वह समझ नहीं पाती हैं कि आखिर क्या पहनने के बाद वह स्टाइलिश और अलग नजर आएंगी। ऐसे में जरुरी है कि आपको पता होना चाहिए कि गर्मियों के लिए कौन सी ड्रेस पहनना परफेक्ट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2023 10:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Summer Outfit Ideas: गर्मियों के सीजन में किस ड्रेस को कैरी करें इस बात को लेकर महिलाएं कन्फ्यूज रहती हैं। वह समझ नहीं पाती हैं कि आखिर क्या पहनने के बाद वह स्टाइलिश और अलग नजर आएंगी। ऐसे में जरुरी है कि आपको पता होना चाहिए कि गर्मियों के लिए कौन सी ड्रेस पहनना परफेक्ट है और आप इसे कैसे पहन सकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसे कैरी करने के बाद आप गर्मियों में भी स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। लोग आपके स्टाइल को कॉपी करेंगे और आप फैशन के मामले में राज करेंगी।

नार्मल कॉटन को-ऑर्ड सेट है परफेक्ट ऑप्शन

आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन आप को-ऑर्ड सेट खरीद सकते हैं। यह ऑउटफिट फिलहाल ट्रेंड में है जो आपको अलग लुक देने के लिए परफेक्ट है। आप इस तरह से खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ध्यान रखें कि को-ऑर्ड सेट ऐसा लें जो फ्लोरल प्रिंट में हो और कॉटन फेब्रिक हो।

Also Read: Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कर देना चाहिए धन और स्त्री का त्याग, जानें क्या कहते हैं आचार्य

चिकन ड्रेस भी आपके लिए है काफी कम्फर्टेबल

गर्मियों में चिकन ड्रेस एक परफेक्ट ऑप्शन है। आपको मार्केट में आसानी से चिकन के बने सूट, कुर्ती और स्कर्ट मिल जाएंगे। ये काफी हलके फेब्रिक में होते हैं इसलिए यह आपके लिए एक बेहतर चॉइस है।

श्रग को करें कैरी

गर्मियों से बचने के लिए आप चाहे तो स्लीवलेस टॉप या टैंक टॉप के साथ जींस को कैरी कर सकती हैं। इस लुक को खास बनाने के लिए आप इसके साथ एक श्रग कैरी कर सकती हैं। यह स्टाइलिश लुक देने के लिए परफेक्ट है क्योंकि आप जब चाहे श्रग उतार सकती हैं।

प्लाजो को करें स्टाइल

गर्मियों में जींस की बजाय आप प्लाजो को वार्डरोब में शामिल करें। आप टीशर्ट, टॉप और कुर्ती एक साथ पलजो कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को खास बनाने के लिए परफेक्ट है। यह गर्मियों से भी आपको बचाने में कारगर है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026