---Advertisement---

मालदीव ही नहीं किसी भी बीच वेकेशन पर ‘स्त्री 2’ फेम Tamannaah Bhatia के इन 5 लुक्स को करें कॉपी, मुड़ मुड़ कर देखेंगे लोग

Tamannaah Bhatia: बीच वेकेशन को तमन्ना भाटिया की तरह स्टाइलिश बनाने के लिए आप उनके इस पांच लुक को स्टाइल कर सकती हैं जो वाकई जबरदस्त है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2024 3:14 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: ‘स्त्री 2’ फिल्म के गाने ‘आज की रात‘ से धमाल मचा चुकी तमन्ना भाटिया बहुत जल्द जॉन अब्राहम के साथ ‘वेदा’ फिल्म में भी नजर आने वाली हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर तमन्ना काफी चर्चा में है। यह सच है कि उनकी खूबसूरती और फैशन को देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो जाती है। इस सब के बीच एक्ट्रेस लगातार ट्रेंड में है। अगर आप भी तमन्ना भाटिया को करती है पसंद तो उनके कुछ बीच लुक को कर सकती है ट्राई जो किसी भी वेकेशन के लिए परफेक्ट है। इसमें आप सबसे अलग नजर आएंगी और आप स्टाइल के मामले में टॉप पर होंगी।

पिंक ब्रॉलेट विद लॉन्ग श्र्ग और प्रिंटेड शॉट्स

इस फैशन को स्टाइल कर आप सबसे जुदा नजर आएंगी और देखने वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे। आप भी किसी बीच वेकेशन पर पिंक ब्रालेट को प्रिंटेड शॉर्ट्स और लॉन्ग पिंक श्र्ग के साथ ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो Tamannaah Bhatia की तरह गोल्ड चेन चोकर और इयररिंग्स से स्टाइल कर सकती है।

बिकिनी विद फ्लोरल जैकेट

अगर आप बीच वेकेशन पर ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो तमन्ना भाटिया के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए पिंक बिकिनी को आप फ्लोरल जैकेट के साथ फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

येलो ऑफ शोल्डर बिकिनी टॉप विद सारंग

आप अगर अलग नजर आना चाहती हैं तो इस तरह स्टाइलिश येलो बिकनी को पेयर कर सकती हैं जिसमें आपका स्टाइल देख लोगों की निगाहें अटक जाएगी।

स्टाइलिश रेड स्विमवेयर मोनोकिनी

अगर आप इस तरह स्टाइलिश स्विमवियर मोनोकिनी को स्टाइल करती हैं तो आप वहां सबसे खास नजर आएंगी। निश्चित तौर पर आपके फैशन से वहां मौजूद लोग हैरान रह जाएंगे। आप इस तरह की ड्रेस को तमन्ना की तरह गले में पेंडेंट को स्टाइल कर ट्राय कर सकती हैं।

स्ट्रिप स्विमसूट को करें स्टाइल

तमन्ना भाटिया की तरह अगर आपको वेकेशन पर स्टाइलिश दिखना है तो आप इस तरह स्ट्रिप स्विमसूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह वाकई आपको फैशनेबल दिखाने के लिए बेस्ट है। आप इयररिंग्स को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जून 25, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Welcome To The Jungle Advance Booking

जून 25, 2026

Sanjay Leela Bhansali

जून 25, 2026