---Advertisement---

Teachers’ Day 2026: लगातार खड़े होकर पढ़ाने वाले शिक्षक हो जाएं सावधान! जानिए कैसे हेल्थ से रिस्क ले रहे आप, डॉक्टर ने चेताया

Teachers’ Day 2026: घंटे खड़े रहकर एक शिक्षक अपने बच्चों को ज्ञान देते हैं लेकिन इसकी वजह से वह खुद कभी-कभी मुश्किलों में पड़ सकते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कहीं टीचर्स अपने हेल्थ के साथ रिस्क तो नहीं ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Teachers’ Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

Teachers’ Day 2026: एक शिक्षक जो घंटे खड़े होकर अपनी जिंदगी में न जाने कितने लाख बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करता है। इसके लिए उनकी मेहनत की जितनी तारीफ की जाए वह कम है लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि लगातार खड़े होकर पढ़ाने से शिक्षकों के हेल्थ पर क्या असर पड़ रहा है। जोड़ों में दर्द से लेकर कई खतरनाक बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। टीचर्स डे 2026 पर आइए जानते हैं कि आखिर एक्सपर्ट की लंबे समय तक खड़े रहने वाले काम को लेकर क्या राय है और कैसे बचा जा सकता है।

क्यों शिक्षक लंबे समय तक खड़े रहने से बचें

लंबे समय तक खड़े रहने को लेकर बात करते हुए डॉक्टर बताते हैं कि जब आप चल रहे होते हैं तो चलते वक्त आपकी मसल्स एक्टीवेटेड रहती है। अगर इस दौरान थोड़ा लोड भी पड़ता है तो वह बर्दाश्त किया जा सकता है। एक ही जॉइंट पर लंबे समय तक लोड नहीं पड़ता इसलिए यहां पर कोई दिक्कत नहीं आती है लेकिन अगर आप लंबे समय तक खड़े हैं। खड़े होकर काम कर रहे हैं तो ऐसे में डेट वेट जॉइंट्स के ऊपर ज्यादा आता है। मसल्स होते हैं उसमें ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है। ऐसे में एक्सपर्ट कहते हैं कि लंबे समय तक अगर आपको ये दोनों परेशानियां हो रही है तो आपको मसल्स में वीकनेस, जॉइंट्स में ओवरलोडिंग होने लगता है।

लगातार खड़े रहने से क्या होती है परेशानियां

इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि अगर लंबे समय तक आप खड़े रहते हैं तो इन परेशानियों की वजह से अर्थराइटिस, वेरीकोस वेन्स की समस्या आने लगती है। इसके साथ ही शरीर पर कई तरह का दबाव पड़ता है जिससे पैरों में सूजन, दर्द, कमर दर्द, थकान ब्लड सर्कुलेशन की समस्या हो सकती है।

कैसे Teacher’s Day 2026 पर शिक्षक रखें अपना ध्यान

ऐसे में एक शिक्षक जो घंटे खड़े रहकर अपने विद्यार्थियों को ज्ञान देते हैं उनके लिए यह जरूरी है कि इस टीचर्स डे 2026 पर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी प्रण लें। ऐसे में पढ़ते समय बीच-बीच में आराम करना, स्ट्रेचिंग करना और कंफर्टेबल जूते पहनना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। छोटे-छोटे बदलाव से बड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है।

 

देश और दुनिया के सभी शिक्षकों को हमारी तरफ से हैप्पी टीचर्स डे।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 4, 2026

Elvish Yadav

सितम्बर 4, 2026

The Traitors 2

सितम्बर 4, 2026