---Advertisement---

Avneet Kaur के ग्लोईंग स्किन का खुल गया राज, इन टिप्स को फॉलो करते ही चांद की तरह चमकेगा चेहरा

Avneet Kaur: टीवी पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाली अवनीत कौर आज बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपने करियर में वह लगातार आगे बढ़ रहीं। कई और फिल्म के प्रोजेक्ट उनके पास हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ ‘टिकू वेड्स शेरू’ फिल्म में सेकेंड लीड रोल में ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 2, 2023 5:18 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: टीवी पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाली अवनीत कौर आज बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपने करियर में वह लगातार आगे बढ़ रहीं। कई और फिल्म के प्रोजेक्ट उनके पास हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ ‘टिकू वेड्स शेरू’ फिल्म में सेकेंड लीड रोल में नजर आईं हैं। इतने कामों और हेवी मेकअप, ब्राइट लाइस्ट (स्किन के लिए हानिकारक होते हैं) के बीच भी अवनीत की स्किन ग्लो करती रहती हैं। मीडिया के साथ बात करते हुए उन्होंने अपने खूबसूरत और ग्लोईंग स्किन का राज बताया है, वही स्किन केयर रूटिन हम आपको बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Mrunal Thakur का सिंपल और ट्रेडिशनल लुक मानसून पार्टी के लिए है एकदम परफेक्ट , फंक्शन में एक बार जरूर करें ट्राई

खुद को रखें हाईड्रेटेड

अवनीत ने बताया कि वह खुद को हमेशा हाईड्रेट रखने की कोशिश करती हैं। जिसके लिए वह अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखती हैं। और खूब पानी पीती हैं। पानी पीने से शरीर के टॉक्सीन्स बाहर निकल जाते हैं।जिससे वह पूरे दिन खुद को हल्का और एक्टीव महसूस करती हैं।

फेस मास्क है जरूरी

उन्होंने आगे कहा कि,फेस मास्क किसी ब्लेसिंग से कम नहीं है। अगर आप पूरे दिन में जरूरत अनुसार पानी नहीं पीते हैं तो फेस मास्क का उपयोग जरूर करें। इंस्टंट फेस ग्लो के लिए वह फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि फेस मास्क यूज करना आसान होता है और इसे कैरी करना भी उतना ही आसान है। इससे तुरंत चेहरे पर ग्लो आता है।

सिट्रस फलों का करें उपयोग

अवनीत कहती हैं, उन्होंने ये नोटिस किया है कि अगर खाने में फ्रेश फ्रुट और सब्जियों को शामिल करते हैं तो ये आपको लंबे समय तक अच्छी स्किन में मदद करता है। खासकर की अगर खट्टे फल जैसे संतरे का उपयोग करते हैं तो इसमें विटामिन सी मिलता है, जोकि स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे जरूर अपने खाने में शामिल करें।

घरेलू नुस्खें

अवनीत ने बताया कि वह दादी मां के नुस्खे भी अप्लाई करती हैं। हर घर में बड़े बुजुर्ग कोई न कोई होम रेमेडी बताते हैं। होम रेमेडी से बेहतर कोई उपाय नहीं है। इनसे को कोई साइट इफेक्ट भी नहीं होता और स्किन पर भी फायदा करता है। उन्होंने हल्दी, नींबू और दही के उपयोग की बात की है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें:इस सावन‌‌ के मौके पर बिहारी स्टाइल में बनाएं Ghevar की स्वादिष्ट Recipe, मुंह में जाते ही घुलेगा स्वाद

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026