---Advertisement---

Pigmentation दूर करने के लिए इस आसान तरीके से बनाए Face Serum, पहले इस्तेमाल में दमकने लगेगी त्वचा!

Pigmentation दूर करने के लिए आप घर में सीरम बना सकते है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर में ही सीरम बन सकती हैं।‌

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 26, 2023 12:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pigmentation: मौजूदा समय में पिगमेंटेशन एक आम बात है। सूरज की धूप में ज्यादा देर रहने से भी पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है। चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। इसी के साथ चेहरे पर झाइयां पड़ने से सुंदरता भी काफी फिक्की लगने लगती है। ऐसे में आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर में ही सीरम बन सकती हैं।‌

विटामिन ई के कैप्सूल और बादाम तेल के फायदे

चहरे से पिगमेंटेशन को खत्म करने के लिए आप घर में सीरम बन सकती है। इसके लिए आपको विटामिन ई के कैप्सूल और बादाम रोगन तेल की जरूरत पड़ेगी। बादाम रोगन तेल और विटामिन ए दोनों ही हमारे चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल बादाम के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारी स्किन को नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। वही विटामिन ई का कैप्सूल स्किन सेल्स को जीवन दान देने में काफी कारगर है। इससे चेहरे में एक नई चमक आती है और डार्क स्पॉट्स भी कम होने लगते हैं। ‌इसी के साथ स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए विटामिन-ई का इस्तेमाल किया जाता है।

इस तरह घर में बनाएं फेस सीरम

पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए घर पर फेस सीरम बनाने के लिए आप एक बाउल में करीब तीन से चार बड़े चम्मच बादाम रोगन तेल लें। इसके बाद बाउल में विटामिन ई के कैप्सूल को काटकर डालें और इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे फिर एक ड्रॉपर वाली बोतल में डालें। इसके बाद आप इस बोतल को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखे और जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसे चेहरे पर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर मौजूद पिगमेंटेशन कुछ ही समय में गायब हो जाएगी। वहीं आपकी त्वचा दमकती हुई नजर आएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026