---Advertisement---

Valentine Day 2023: Kiss Day को यादगार बनाने के लिए ध्यान में रखें ये टिप्स, पार्टनर को हमेशा याद रहेगा ये दिन

Valentine Day 2023: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और कपल्स के लिए हर दिन बेहद खास है। इन दिनों लव बर्ड्स पार्टनर को खुश रखने के लिए खूब कोशिश कर रहे हैं। हर किसी का प्यार करने का तरीका अलग है और इसे जताने के लिए कपल्स इन दिनों बरसक कोशिश कर रहे हैं। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Valentine Day 2023: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और कपल्स के लिए हर दिन बेहद खास है। इन दिनों लव बर्ड्स पार्टनर को खुश रखने के लिए खूब कोशिश कर रहे हैं। हर किसी का प्यार करने का तरीका अलग है और इसे जताने के लिए कपल्स इन दिनों बरसक कोशिश कर रहे हैं। वहीं आज यानी किस डे के दिन कपल्स एक-दूसरे को किस करते हैं और एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप किस डे पर अपने पार्टनर को पहली बार किस करने जा रहे हैं, तो यहां कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, इन टिप्स को याद में रखकर आप अपने इस पहले किस को यादगार बना सकते हैं।

जाते समय करें गुडबाय किस

अगर आपको बात करते हुए किस करने का मौका नहीं मिल रहा है, तो आप जाने के समय किस कर सकते हैं। यह पहली बार किस करने का एक शानदार तरीका है। यह गुडबाय किस आपके रिश्ते में एक पुश है जो आपके पार्टनर हमेशा याद रखेंगे।

पार्टनर की इच्छाओं को दें खास प्रायोरिटी

किस डे पर अपने पार्टनर की इच्छाओं को जानना महत्वपूर्ण है खासकर यदि वे इसके बारे में बात करने में सहज नहीं हैं। किस करने से पहले उन्हें सहज महसूस कराएं और फिर यह समझने की कोशिश करें कि वे क्या चाहते हैं। यह आपके रिलेशन के लिए काफी जरुरी है।

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

मॉर्निंग किस से करें दिन की शुरुआत

किस डे मनाने के लिए आपको अपने पार्टनर को खास तरीके से किस करके दिन की शुरुआत करनी होगी। यह आपके दिन की सही शुरुआत करेगा और यह आपको खुश और प्यार महसूस कराएगा। ऐसे में आप उन्हें मॉर्निंग किस दे सकते हैं। अगर पार्टनर आपके पास नहीं रहते हैं तो आप उन्हें फ़ोन या मेसेज पर सुबह में किस भेज सकते हैं।

माउथ फ्रेशनर का करें इस्तेमाल

अगर आप किसी को किस करना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका मुंह साफ हो। आप ऐसा माउथवॉश या फ्रेशनर को यूज करें जिससे आपके पार्टनर भी किस करते हुए सहज रहें।

माथे पर ही करें किस

पहली बार किस करते हुए इस बात को ध्यान रखें कि किस छोटा और प्यारा हो ताकि आपके पार्टनर को अच्छा लगे। इसके लिए आप उनके माथे पर किस कर सकते हैं।

Also Read: ‘Bigg Boss 16’ के विनर को लेकर आया नया अपडेट, एमसी स्टैन और प्रियंका नहीं बनेंगे विजेता! सामने आई ये बड़ी वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026