---Advertisement---

Valentine Day 2023: इस प्रपोज डे पर चुने पलक और कियारा के ये शानदार लुक्स, आपकी डेट को बना देंगे यादगार

Valentine Day 2023: प्यार के महीने की शुरुआत हो चुकी है और लोगों के बीच अलग खुमार देखने को मिल रहा है। खासकर कपल्स के तो मानो मौज आ गई है। वहीं 8 फरवरी को प्रपोज डे है और यह दिन लवबर्डस के लिए बेहद खास है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से खुलकर प्यार का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 8, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Valentine Day 2023: प्यार के महीने की शुरुआत हो चुकी है और लोगों के बीच अलग खुमार देखने को मिल रहा है। खासकर कपल्स के तो मानो मौज आ गई है। वहीं 8 फरवरी को प्रपोज डे है और यह दिन लवबर्डस के लिए बेहद खास है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से खुलकर प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप भी इस प्रपोज डे के लिए खास तैयारियां कर रही हैं और अपने पार्टनर को प्रपोज कर रही हैं तो क्यों ना इस बार उन्हें अपनी ड्रेस से भी इम्प्रेस करें। इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फॉलो कर सकती हैं। ऐसे में आइए देखते हैं कुछ आउटफिट्स जिन्हें कैरी करने के बाद आप स्टाइलिश नजर आएंगी।

सिंपल जींस और क्रॉप टॉप में लुक को बनाएं खास

पलक तिवारी का यह लुक प्रपोज डे के लिए परफेक्ट है। अगर आप इस दिन के लिए कुछ अलग पहनना चाहती है तो पलक तिवारी को फॉलो कर सकती हैं। इस खास लुक को ट्राई करने के लिए आप कोई क्रॉप टॉप पहन सकती हैं और इसे बॉयफ्रेंड जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। आप इस लुक को ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप से कम्पलीट और खास बनाएं।

कियारा आडवाणी के इस व्हाइट लुक को करें कॉपी

कियारा आडवाणी इन फोटोज में व्हाइट फुल स्लीव क्रॉप टॉप और थाई-हाई स्लिट लॉन्ग स्कर्ट में ग्लैमरस नजर आ रही हैं। आप इस लुक को फॉलो कर सकती हैं और इसमें दो राय नहीं है कि आप इस लुक को कॉपी करने के बाद सिजलिंग नजर आने वाली है।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

सारा की यह शिमरी ड्रेस भी है परफेक्ट

सारा अली खान की तरह आप भी प्रपोज डे के लिए शिमरी ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। आजकल शिमरी ड्रेस काफी पॉपुलर है और अगर आप भी कुछ अलग कर अपने लुक में तड़का लगाना चाहती हैं तो इस तरह की शिमरी ड्रेस को पहन सकती हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026