20 किलो Weight Loss के लिए बाहर का खाना या मीठा बंद करने की नहीं है जरूरत, 2 टिप्स जिसे एक्सपर्ट ने बताया प्रभावी

Weight Loss: 20 किलो वजन कम करने के लिए आखिर आपको किन दो आदतों को बदलने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट ने क्या बताया जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Weight Loss

Photo Credit- Google Weight Loss

Weight Loss: सिर्फ 2 टिप्स जिसके जरिए आप 20 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। जी हां, यह हम नहीं बल्कि डॉक्टर मल्हार ने कहा है। वीडियो में डॉक्टर खुद को वेट लॉस, डायबिटीज मेटाबॉलिक डिजीज जैसे समस्याओं में लोगों की मदद करने वाले बताते हैं। एक्सपर्ट ने इस वीडियो को जारी करते हुए बताया कि आप मीठा खाना छोड़ सकते हैं। बाहर के खाने को बंद कर सकते हैं लेकिन इसे कितने दिन के लिए छोड़ सकते हैं। ऐसे में अपनी 2 आदतें बदलकर आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगे लेकिन क्या है वह मैजिकल टिप्स जो आपके लिए मददगार हो सकता है।

सिर्फ 2 आदत बदलने से होगा Weight Loss में फायदा

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको 20 किलो कम हमेशा के लिए करना है तो आपका जो वजन है शुरुआत का उसे 600 कैलोरी डिडक्शन हर दिन करना होता है। यह कैलोरी कहां से आएंगे। बाहर खाना नहीं खाना तो आप यह कितने दिन तक नहीं करेंगे। ऐसे में आपको सिर्फ 2 आदतें बदलने की जरूरत है

वेट लॉस में बिना भूख खाना खाने से रहे दूर

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो बिना भूख के खाना-खाना बंद कर दे। अगर बैठे हुए आपको ऐसा लग रहा है कि आपको कुछ खा लेना चाहिए तो अपने आप पर ध्यान देने की जरूरत है। आप ब्लैक कॉफी चाय पी सकते हैं लेकिन पैकेट फूड या बाहर का खाना खाने से बचें आपका 400 से 500 कैलोरी ऐसे ही बच सकता है।

घर का खाना कम करना भी है वेट लॉस में अहम

बढ़ती उम्र के साथ कैलोरी एक्स्पोज़र कम करना होता है। 20 की उम्र में 3 रोटी नॉर्मल होता है तो 30 की उम्र में 4 रोटी भी खा लिया जाता है लेकिन अगर 30 आ गया है तो आपको 4 से दो रोटी पर ऑटोमेटिक आ जाना है। वहीं 40 से 50 की उम्र में 1 रोटी नॉर्मल कहा गया है। वहीं एक्सपर्ट ने बताया कि एक रोटी कम खाने, थोड़ा राइस और मीठा कम करने से आप 300 कैलोरी घटा सकते हैं।

इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि 20 किलो कम करना है तो 2 लाख कैलोरी कम करने की जरूरत है। ऐसे में इन 2 आदतों से आपका एक साल में 20 किलो कम हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version