---Advertisement---

Weight Loss: 85 किलो से 15 किलो वजन को कम करने के लिए महिला ने बदली ये 10 आदत! 4 महीने में हुआ कायाकल्प

Weight Loss: 15 किलो वेट लॉस करने वाली महिला ने वो 10 टिप्स दिए जिससे आपका वेट लॉस सफर आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे 4 महीने में 15 किलो वेट लॉस किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2025 6:13 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: अगर कोशिश करें तो वेट लॉस करना मुश्किल नहीं है। 15 किलो तक वजन कम करने वाली महिला ने वो 10 टिप्स दिए हैं जिससे आप फैट टू फिट हो सकते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इंस्टाग्राम से शेयर किए गए इस वीडियो में महिला कहती नजर आती है। 15 किलो Weight Loss करने वाली महिला ने इसके पीछे ग्लूकोस स्पाइक रूल को फॉलो करती थी। कभी 85 किलो की महिला ने 15 किलो वजन कम कर 70 की हुई और ऐसे में उन्होंने बताया कि बिना सोचे समझे किसी भी डाइट को फॉलो करना आपकी गलती हो सकती है।

Weight Loss के लिए अपना सकते हैं ये 10 टिप्स

खाली पेट चीनी नहीं खाएं

सबसे पहले चीनी खाने से ग्लूकोज बहुत बढ़ जाता है। महिला ने अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन या फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों से की।

हमेशा भोजन की शुरुआत फाइबर से करें

Weight Loss के लिए किसी भी भोजन से पहले खीरे का सलाद या हरी सब्ज़ियां खाने से ग्लूकोज़ का अवशोषण धीमा होता है।

हर भोजन में प्रोटीन की ज़रूरत

प्रोटीन ग्लूकोज़ के बढ़ने को धीमा करता है और आपको लंबे समय तक भरा रखता है। तो ऐसे में यह आपके लिए फायदेमंद है।

कभी भी अकेले कार्ब्स न खाएं

महिला हमेशा कार्ब्स (जैसे चावल या रोटी) को प्रोटीन (अंडे, दाल, पनीर) और फाइबर (सलाद, सब्जियों) के साथ सेवन करती है।

कैलोरी गिनने से ज़्यादा मात्रा पर नियंत्रण

महिला का कहना है कि कैलोरी के बारे में चिंता करना बंद कर दिया और इसके बजाय मात्रा पर ध्यान केंद्रित किया। ज़्यादा से ज़्यादा 100 ग्राम चावल और ढेर सारी साइड डिश

जल्दी डिनर, देर रात स्नैकिंग नहीं

महिला का कहना है कि उन्होंने सुनिश्चित किया कि मैं अपना डिनर शाम 7 बजे से पहले खत्म कर लें ताकि रात में पचने के बजाय शरीर मरम्मत कर सके।

चीनी वाले पेय या चीनी वाली चाय/कॉफ़ी नहीं

वेट लॉस करने वाली महिला कहती है कि चीनी के छोटे-छोटे टुकड़े या फ्लेवर्ड ड्रिंक भी इंसुलिन बढ़ा रहे थे। इससे भी दूरी बनाने में भलाई है।

मुख्य भोजन के बाद वॉकिंग

दोपहर के भोजन या रात के खाने के बाद 10 मिनट की सैर ग्लूकोज को नियंत्रित करने और मेटाबोलिजम को बढ़ावा देने में मदद करती है।

स्नैक्स में बदलाव वेट लॉस में फायदेमंद

उबले हुए अंडे, नट्स, या ग्रीक दही का सेवन करें लेकिन पैकेट फूड्स से दूर रहे

शून्य प्रोसेस्ड या बेकरी आइटम

ब्रेड, बिस्कुट और केक ग्लूकोज को तेजी से बढ़ाते हैं। उनसे परहेज करें जो वेट लॉस टिप्स है।

यह आर्टिकल /वेब स्टोरी केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। इसमें दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सुझाव या उपाय किसी पेशेवर डॉक्टर या विशेषज्ञ का नहीं हैं। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या, दवा या इलाज शुरू करने से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। DNP India Hindi इसमें दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026