---Advertisement---

एनेस्थीसिया की वजह से क्या वाकई जा सकती है जान? अगर आप भी हैं खौफ में तो डॉक्टर से जानें क्यों है रिस्क

World Anaesthesia Day 2025: क्या एनेस्थीसिया की वजह से आपकी जान जा सकती है। इस बारे में डॉक्टर ने लोगों को सचेत करते हुए जो कहा वह चर्चा में है। आइए जानते है क्या वाकई यह रिस्की है और इससे सावधान होने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2025 4:19 अपराह्न

World Anaesthesia Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

World Anaesthesia Day 2025: सर्जरी के दौरान मरीज को दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले लंबे समय से एनेस्थीसिया देने का प्रचलन काफी देखा जाता है लेकिन इस बारे में कई मिथ्य भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। इसमें कहा जाता है कि एनेस्थीसिया से जान को खतरा होता है और कई बार यह आपको बेहोशी से बाहर नहीं आने देती है। इस बारे में डॉक्टर ने लोगों को पूरी जानकारी दी है जो आपके खौफ को कम कर सकती है। आइए जानते हैं वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे 2025 पर कि क्यों डॉक्टर ने रिस्की बताया और इस बारे में क्या कहा है।

World Anaesthesia Day 2025 पर जाने क्यों एनेस्थीसिया से लोगों को है खौफ

सर्जरी हो या फिर कोई भी ट्रीटमेंट हो इसमें दर्द को कम एनेस्थीसिया से करते हैं और इसी का खौफ भी होता है। मरीज सर्जरी में जाने से पहले बोलते हैं की सुनो पता नहीं मुझे होश आएगा या नहीं। इस मिथ्य को लेकर डॉक्टर बात करते हुए कहते हैं कि इसके पीछे मिथ्य छुपा हुआ है क्योंकि कुछ चीजें फैली ही है। फिल्मों में चीज दिखाई जाती है जिसमें वास्तविक चीजों को छुपाया जाता है और दूसरी चीज एनेस्थीसिया नई तकनीक है। पहले यह इस कदर विकसित नहीं था लेकिन यह धीरे-धीरे हो रहा है।

एनेस्थीसिया से खौफ से बचने के लिए क्या करें

डॉक्टर का कहना है कि आज हमें एनेस्थीसिया को लेकर डर को हटा देना चाहिए क्योंकि यह काफी एडवांस है। डॉक्टर का कहना है कि खौफ इसलिए आता है क्योंकि हम एक दूसरे से एनेस्थीसिया को लेकर बात करते हैं और डरावनी चीजें बताते हैं। सोचने वाली बात यह है कि एनेस्थीसिया पहले तो हो नहीं रहा सबसे पहले सर्जरी होती है। सर्जिकल फैक्टर को तो इग्नोर कर देते हैं और एनेस्थीसिया से नुकसान हो गया। डॉक्टर का कहना है कि मेडिसिन एक टर्म है जिसमें रिस्क, साइड इफेक्ट है कॉम्प्लिकेशंस है। एनेस्थीसिया में भी है लेकिन आपको शांत करना है और हमें यह समझना पड़ेगा कि एनेस्थीसिया के बिना हमारी सर्जरी नहीं हो सकती आज काफी एडवांस तकनीक आ चुके हैं जिसकी वजह से यह काफी सेफ है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 1, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026