---Advertisement---

Annamalai: तमिलनाडु फतह का सपना लिए बैठी BJP को करारा झटका! चुनावी संग्राम से पहले ‘स्टार नेता’ ने खींचे कदम, क्या होगा असर?

तमिलनाडु में बीजेपी के स्टार नेता Annamalai ने स्थानीय प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन से अनुरोध किया है कि उन्हें 6 विधानसभा के प्रभारी पद से हटा लिया जाए। अन्नामलाई ने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2026 5:45 अपराह्न

Annamalai
Follow Us
---Advertisement---

Annamalai: धरातल पर अपनी पैठ मजबूत करने को बेताब बीजेपी तमिलनाडु में जमकर रणनीति बना रही है। आरएसएस भी दक्षिण के इस अभेद किला को फतह करने के लिए समीकरण साध रहा है। एआईएडीएमके संग बीजेपी ने गठबंधन कर सीएम एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले गठबंधन के समक्ष सधी चाल भी चल दी है। इसी बीच बीजेपी के स्टार नेता अन्नामलाई ने अपनी पार्टी को करारा झटका दिया है।

निजी कारणों का हवाला देते हुए अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि उन्हें 6 विधानसभा के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी से हटा लिया जाए। अन्नामलाई के इस कदम का क्या असर होगा? क्या अन्नामलाई का कदम चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकता है? ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब ढूंढ़ने की कोशिश की जाएगी।

चुनावी संग्राम से पहले बीजेपी नेता Annamalai ने खींचे कदम!

नौकरी छोड़कर 2020 में बीजेपी से जुड़े अन्नामलाई की तमिलनाडु में अच्छी पैठ है। चेन्नई से लेकर कोयंबटूर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, वेल्लोर व अन्य इलाकों में उनके हजारों समर्थक हैं। ऐसे में जहां विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अन्नामलाई को सक्रियता बढ़ाना चाहिए। वहां उन्होंने अपने पिता के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए खुद को जिम्मेदारियों से मुक्त करनी की मांग की है।

अन्नामलाई ने तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन से अनुरोध किया है कि उन्हें 6 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी पद से हटा दिया जाए। अन्नामलाई के मुताबिक उनके पिता डायलेसिस पर हैं। अन्नामलाई अब अपने पिता के साथ कोयंबटूर में पूरा समय व्यतीत करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने खुद को पदमुक्त करने की अपील की है। अन्नामलाई के इस मांग को बीजेपी के लिए करारा झटका माना जा रहा है, जो तमिलनाडु फतह करने का सपना लिए बैठी है।

स्टार नेता अन्नामलाई के कदम खींचने का क्या होगा असर? 

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है जो चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही पता चल सकेगा। अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी के बड़े चेहरे हैं। कर्नाटक के शिवमोगा से लेकर उडुपी, चिकमगलुरु, रामनगरा और बेंगलुरु साउथ जैसे शहरों में नियुक्ति लेकर नौकरी कर चुके अन्नामलाई की एक फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनका यूं औचक राजनीति से दूरी बनाकर, परिवार को प्राथमिकता देना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

अन्नामलाई के इस कदम का असर क्या होगा ये आने वाला समय बताएगा। लेकिन ये तय है कि अन्नामलाई की चर्चा तमिलनाडु से इतर देश के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगी। उन्होंने खुद को पदमुक्त किए जाने की मांग की है। हालांकि, ये नहीं स्पष्ट किया है कि वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार करेंगे या नहीं। यदि अन्नामलाई ने विधानसभा चुनाव से दूरी बनाई, तो समीकरण दिलचस्प होगा और बीजेपी के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

कल का मौसम 5 Feb 2026

फ़रवरी 4, 2026

Fixed Deposit vs Mutual Fund

फ़रवरी 4, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 4, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 4, 2026

Delhi Dehradun Expressway

फ़रवरी 4, 2026