Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के नेता की तरफ से एक बार फिर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा गया और उड़ता हरियाणा हैशटेग के साथ बीजेपी पर हमलावर दिखे हैं। दरअसल सोनीपत नागरिक अस्पताल के सुलभ शौचालय को लेकर एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान भाजपा पर हमलावर होने में पीछे नहीं रहे। अक्सर किसी न किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपनी बात रखने में आप नेता कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में उनके निशाने पर फिलहाल हरियाणा के नागरिक अस्पताल के पास सुलभ शौचालय का मामला है। जानिए अनुराग ढांडा किस तरह मुखर हुए हैं।
नागरिक अस्पताल का सुलभ शौचालय बना नशे का अड्डा तो अनुराग ढांडा ने किया सवाल
जहाँ बीजेपी, वहाँ नशा
#UdtaHaryana बना दिया @NayabSainiBJP ने।
बेहद शर्मनाक।
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 21, 2026
अनुराग ढांडा ने एक वीडियो को शेयर किया जहां लिखा हुआ है कि “सोनीपत नागरिक अस्पताल का सुलभ शौचालय बना नशे का अड्डा। खतरनाक नशीली दवाओं की खाली शीशियां और यूज्ड सिरिंजेस मिलीं। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुलभ शौचालय के बाहर सिरिंज और नशीली दवाइयां की खाली बोतल की ढेर लगी हुई है और चारों तरफ सिर्फ नशे की चीजों का इस्तेमाल किया गया है। यह झलक निश्चित तौर पर हैरान कर देने के लिए काफी है जहां अनुराग ढांडा ने इस पर रिएक्ट किया है।
Anurag Dhanda ने इस तरह साधा हरियाणा सरकार पर निशाना
अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन ने कहा, “जहाँ बीजेपी, वहाँ नशा नायब सिंह सैनी ने उड़ता हरियाणा बना दिया है बेहद शर्मनाक।” नशे को लेकर अनुराग ढांडा ने जिस तरह से सरकार पर निशाना साधा वह आपकी भी हैरानी बढ़ा देने के लिए काफी है। वीडियो में जिस तरह की हालत सुलभ शौचालय के बाहर के दिखाए गए हैं वह किसी को भी सोच में डाल देने के लिए काफी है। वहीं आप की तरफ से बीजेपी पर हमेशा ही ज्वलंत मुद्दों पर सवाल उठाया जाता है। इस बार हरियाणा सरकार निशाने पर आई है जहां नशे के विस्तार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।







