---Advertisement---

कैंसर पीड़ित लड़की को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में तो बिफरे Anurag Dhanda, कहा ’10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर होगी मुलाकात’

Anurag Dhanda: जंतर मंतर प्रोटेस्ट के बीच कैंसर पीड़ित एक लड़की के साथ उनके चार साथियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसे लेकर आप नेता का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2026 4:08 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: गांधी जयंती को जंतर मंतर प्रोटेस्ट के बीच कैंसर मरीज सुहाना खान सहित चार महिला को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने हिरासा में ले लिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आखिर अनुराग ढांडा ने क्या कहा है। आप नेता ने उन लड़कियों की मदद की। ऐसे में सोशल मीडिया पर जब उनकी सहायता के लिए धन्यवाद किया गया तब अनुराग ढांडा ने इस पर रिएक्ट कर सरकार पर निशाना साधा है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

दिल्ली पुलिस की तानाशाही पर अनुराग ढांडा का ताना क्यों 

अनुराग ढांडा ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें लिखा गया है “दिल्ली पुलिस की तानाशाही चरम सीमा पर है। दोपहर 1 बजे से मंदिर मार्ग थाने में कैंसर मरीज सुहाना खान समेत 4 महिला साथियों और 7 GenZ युवाओं को हिरासत में रखा गया—शाम 7 बजे तक! घंटों तक इन युवाओं को थाने में बैठाए रखना दिल्ली पुलिस की कार्यशैली और सरकार के लोकतांत्रिक रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करता है। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद भी समाधान नहीं निकला। ऐसे में आदरणीय सांसद बड़े भाई श्री SanjayAzadSln जी और आप राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख भाई अनुराग ढांडा जी ने तत्काल सहयोग किया।”

Anurag Dhanda ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दी हिदायत

इसके साथ ही कहा गया कि “वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सभी बच्चों को छुड़ाया जा सका। आदरणीय सांसद श्री संजय सिंह जी और बड़े भाई श्री अनुराग ढांडा जी का दिल से धन्यवाद।” वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता ने कहा, “मोदी का काम इन युवाओं को पकड़ कर परेशान करना है और हमारा काम इन युवाओं के साथ खड़े होकर इनका हौसला बढ़ाना।” 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर मुलाक़ात होगी। इंकलाब ज़िंदाबाद।

2 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के बाद एक बार फिर से 10 अक्टूबर को मोर्चा खोलने के लिए विपक्ष तैयार है जहां कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने इसकी घोषणा कर दी है। वहीं इस प्रदर्शन का उद्देश्य ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Viral Video

अक्टूबर 4, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 4, 2026

Agra Viral Video

अक्टूबर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 4, 2026