Anurag Dhanda: विपक्ष के द्वारा 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला गया था। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर तमाम झलकियां चर्चा में है। वहीं इस सबके बीच आप नेता अनुराग ढांडा में भी रिएक्ट किया है जो इस प्रदर्शन का हिस्सा बने थे। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। पुलिस एक युवा के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो के पीछे की सच्चाई का पता ना हो लेकिन अनुराग ढांडा ने दिल्ली पुलिस पर वार करने में पीछे ना रहे।
दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाकर अनुराग ढांडा ने दिया सबूत
Delhi Policeman was seen punching a non-violent detained GenZ in the face.
This is totally unacceptable and totally unprofessional conduct of @DelhiPolice https://t.co/ckGEoT0tKs
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 2, 2026
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अनुराग ढांडा ने लिखा, “दिल्ली पुलिस का एक जवान हिरासत में लिए गए। जेन जी के एक ऐसे व्यक्ति के चेहरे पर मुक्का मारते हुए देखा गया जो कोई हिंसा नहीं कर रहा था। यह दिल्ली पुलिस का पूरी तरह से अस्वीकार्य और गैर पेशेवर व्यवहार है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक युवक को पुलिस गाड़ी में लेकर जा रही है बल्कि उस पर मुक्का चलाते हुए दिखाई दे रही है। आखिर वीडियो के पीछे का माजरा क्या है यह तो सामने नहीं आया है। अनुराग ढांडा ने इस पर रिएक्ट कर दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए नजर आए हैं।
Anurag Dhanda जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन में पुलिस से दिखे बेखौफ
ज्वलंत मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने में कभी भी आप नेता पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन 2 अक्टूबर को जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में अनुराग ढांडा भी नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट शेयर किया था जहां उन्होंने बताया था कि उन लोगों की सिर्फ एक ही मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। उन्होनें अपनी भी एक वीडियो शेयर कर लोगों को इसकी झलक दिखाई थी जहां वह पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन करते समय जोश में नजर आते हैं और मांग पर अडिग हैं।







