---Advertisement---

‘100 से ज़्यादा सीट जितानी..’ आप नेता Anurag Dhanda ने विपक्ष पर किया कटाक्ष, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पंजाब में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 24, 2026 4:59 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब काम की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है और केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से चुनाव नहीं जीते जा सकते।

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करके जनता का भरोसा जीता है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जोरदात हमला बोला।

Anurag Dhanda ने विपक्ष पर कसा तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “जितना अकाली- कांग्रेसी CM भगवंत मान को बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं, उतना ही उनके प्रोग्रामों में भीड़ बढ़ती जा रही है।

लगता है इस बार अकाली-कांग्रेसियों ने ठान ली है कि सीएम भगवंत मान को 100 से ज़्यादा सीट जितानी हैं”।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल अकाली दल, भाजपा एक विवादित वीडियो को लेकर दावा कर रही है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित आचरण से सिख धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दे पर भाजपा ने उनसे माफी और इस्तीफे की मांग भी की। हालांकि पंजाब सरकार की तरफ से यह साफ तौर पर कहा जा चुका है कि वीडियो एआई है।

इसी मामले को लेकर अब Anurag Dhanda ने विपक्षी नेताओं पर जोरदार तंज कसा है और बताया आरोपों के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जनसभाओं में आ रहे है जो साफ दर्शाता है कि लोग अभी भी सीएम भगवंत मान सरकार का समर्थन करते है और उनसे प्यार करते है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026