---Advertisement---

Bengal Elections 2026: भवानीपुर को नंदीग्राम-2 बनाने की तैयारी? CM ममता का विजय रथ रोकेंगे शुभेंदु अधिकारी, हाई प्रोफाइल सीट पर नजर

Bengal Elections 2026: सियासत में दिलचस्पी रखने वालों की नजरें बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर टिकीं हैं। भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं जो 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से मुख्यमंत्री को हरा चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 19, 2026 1:35 अपराह्न

Bengal Elections 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Elections 2026: युद्ध का एक नियम है कि राजा को घेर लो, सेना वैसे ही सरेंडर कर देगी। जंग की भूमि से इतर सियासी सरजमी पर भी ये रणनीति देखने को मिल रही है। इसकी पटकथा बंगाल इलेक्शन 2026 में नजर आई है जहां बीजेपी एक बार फिर टीएमसी मुखिया व राज्य की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मजबूत किलेबंदी कर रही है। बीजेपी ने 2021 में नंदीग्राम के हीरो रहे शुभेंदु अधिकारी को भावानीपुर से भी उम्मीदवार बनाकर ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

केन्द्र की सत्तारुढ़ दल कैसे भी ममता बनर्जी को पटखनी देना चाहती है, ताकि राज्य में उनका प्रभुत्व मजबूत हो सके। बीजेपी की कोशिश है कि भवानीपुर को नंदीग्राम-2 बनाते हुए 2021 का इतिहास दोहराया जाए। पश्चिम बंगाल की इस हाई प्रोफाइल सीट पर सबकी नजरें टिक गई हैं। 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घोषणा के साथ स्पष्ट होगा कि शह-मात के खेल में कौन धुरंधर बना और किसे मात हाथ लगी।

भवानीपुर को नंदीग्राम-2 बनाने की तैयारी में बीजेपी!

बंगाल की सियासत में ये दावा बीजेपी के हालिया टिकट वितरण को लेकर किया जा रहा है। दरअसल, बीजेपी ने अपने फ्रायब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शुभेंदु अधिकारी वही हैं जिन्होंने 2021 बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को 1956 वोट से हराकर इतिहास रचा था।

आलम ये हुआ कि ममता बनर्जी को अपनी कुर्सी बचाने के लिए 2011 और 2016 में जीती अपनी पुरानी सीट भवानीपुर जाना पड़ा। टीएमसी विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय का इस्तीफा हुआ और ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंची थीं। अब फिर बीजेपी भवानीपुर को नंदीग्राम-2 बनाने की तैयारी में है। इसी क्रम में ममता बनर्जी को हरा चुके शुभेंदु अधिकारी को उनके खिलाफ तैनात किया गया है।

बीजेपी की कोशिश है कि भवानीपुर में ममता बनर्जी का हराकर टीएमसी का विजय रथ रोका जाए। यदि ऐसा हुआ तो राज्य की जनता के बीच अहम संदेश जाएगा जिसका लाभ बीजेपी को मिलना तय है। हालांकि, भवानीपुर टीएमसी का गढ़ रहा है। यहां ग्राउंड लेवल पर टीएमसी की पैठ मानी जाती है। ऐसे में नंदीग्राम के हीरो रहे शुभेंदु अधिकारी की राहें यहां आसान नहीं होने वाली हैं।

पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट पर टिकीं नजरें! 

ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी है। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विपक्ष के सबसे बड़े नेता शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान मे हैं। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले भारतीयों की नजरें इस हाई प्रोफाइल सीट पर टिकीं हैं। ममता बनर्जी पूर्व में 2011, 2016 और 2021 उपचुनाव में यहां से जीत कर बंगाल विधानसभा पहुंच चुकी हैं।

कोलकाता जिले के अंतर्गत आने वाले भवानीपुर सीट पर बंगाली के साथ-साथ गुजराती, मारवाड़ी, सिख, बिहारी और मुस्लिम समुदायों की मिश्रित आबादी है। ये समीकरण सीट को और खास बनाता है। यहां मतदाताओं के पक्ष भी बंटे नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भवानीपुर से क्या ममता बनर्जी चुनाव जीतती हैं। या नंदीग्राम की तरह शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री का विजय रथ रोकने में कामयाब रहते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

मार्च 19, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 19, 2026

Delhi News

मार्च 19, 2026

Shashi Tharoor

मार्च 19, 2026

Mohan Yadav

मार्च 19, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 19, 2026