---Advertisement---

Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद आमने-सामने हुई BJP-TMC! नई सरकार बनने से पहले उठने लगी एनकाउंटर की मांग

ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार की देर रात हत्या कर दी गई। मध्यमग्राम में हमलावरों ने चंद्रनाथ पर गोलियां बरसाई जिससे उनकी मौत हो गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2026 10:49 पूर्वाह्न

Suvendu Adhikari
Follow Us
---Advertisement---

Suvendu Adhikari: बंगाल में नई सरकार के शपथग्रहण से पहले ही एक बड़ा हत्याकांड हो गया है। मध्यमग्राम में बीजेपी के फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। बुधवार की देर रात हथियारों से लैस हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ की हत्या के बाद बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने है।

बंगाल में 207 विधानसभा जीत कर सत्ता में आई बीजेपी इसे राजनीतिक हत्या बता रही है। वहीं टीएमसी सीबीआई जांच की मांग कर रही है। चंद्रनाथ रथ के करीबी दोस्त कासिम अली का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने नई सरकार की शपथग्रहण से पहले अपराधियों के एनकाउंटर की मांग कर दी है। इस हत्याकांड ने बंगाल का सियासी पारा बढ़ा दिया है जिसको लेकर हलचल तेज है।

बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद सियासी संग्राम!

मध्यमग्राम में बुधवार की रात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चंद्रनाथ रथ को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व मेदिनीपुर के रहने वाले चंद्रनाथ ने लगभग दो दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा दी है। वॉलिंटरी रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था और शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी बने थे। बुधवार की रात मध्यमग्राम में उनकी बर्बरता के साथ हत्या हुई है।

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बंगाल में संग्राम मचा है। बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। शुभेंदु अधिकारी ने अपने करीबी सहयोगी की हत्या को दुखद बताते हुए अपराधियों का सफाया करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल कोलकाता से बर्धमान, मुर्शिदाबाद समेत तमाम इलाकों में इस हत्याकांड की चर्चा है।

नई सरकार बनने से पहले उठने लगी एनकाउंटर की मांग

9 मई को बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण होना है। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और उसमें नया नेता चुना जाएगा। यानी स्पष्ट है कि 9 मई को नई सरकार बनेगी। नई सरकार बनने से पहले से शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या ने सूबे में संग्राम मचा दिया है। चंद्रनाथ के करीबी दोस्त कासिम अली ने इसे साजिश के तहत की गई हत्या बताते हुए अपराधियों के एनकाउंटर की मांग की है।

कासिम अली का आरोप है कि हमलावरों ने पहले चंद्रनाथ की रेकी की। इसके बाद बुधवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया। इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए कासिम अली नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि चंद्रनाथ के परिवार को न्याय तभी मिलेगा, जब अपराधियों का एनकाउंटर होगा। उनका ये बयान भी काफी सुर्खियों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 7, 2026

Bhagwant Mann

मई 7, 2026

Ghaziabad Viral Video

मई 7, 2026

America-Iran Tension

मई 7, 2026

UP Politics

मई 7, 2026