---Advertisement---

गेम ऑन! मनीष कश्यप के बाद Pawan Singh की पत्नी चुनावी मैदान में आजमाएंगी किस्मत, क्या Bihar Election को प्रभावित करेगा नया समीकरण?

सियासी शोरगुल और Bihar Assembly Election 2025 को लेकर जारी तमाम चर्चा के बीच पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें तेज हैं। अभी हाल ही यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी BJP छोड़ जनसुराज का दामन थामकर नया बिहार बनाने की कसम खाई है। ये सारे नए समीकरण बिहार एसेंबली इलेक्शन 2025 को धार दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 8, 2025 1:05 अपराह्न | Updated: जुलाई 8, 2025 2:16 अपराह्न

Bihar Assembly Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Assembly Election 2025: सियासी समीकरण तेजी से बदल रहा है और स्थान है बिहार की पवित्र धरा। दरअसल, बुद्ध की धरती कही जाने वाली बिहार में वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। बिहार एसेंबली इलेक्शन 2025 को लेकर मची तमाम शोरगुल के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP छोड़ जनसुराज पार्टी का दामन थामकर सबका ध्यान खींचा है। इसी बीच पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें तेज हैं। ये सारे समीकरण दर्शाते हैं कि Bihar Assembly Election 2025 के लिए गेम ऑन हो चुका है और दावेदारों की दौड़ तेज है। सवाल है कि क्या NDA और महागठबंधन से इतर तीसरा मोर्टा के रूप में खुद को स्थापित कर रहा एक धड़ा बिहार चुनाव को प्रभावित कर सकता है। आइए इस सवाल का संभावित जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

मनीष कश्यप के बाद Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनावी मैदान में आजमाएंगी किस्मत!

इस बात की पुष्टि लगभग हो चुकी है। यूट्यूबर मनीष कश्यप ने तो प्रशांत किशोर के साथ मिलकर नया बिहार बनाने की कसम खाई है। इस दिशा में यूट्यूबर ने जनसुराज का दामन थामा है और चुनावी मैदान में उतरने की कसम खाई है। इसी बीच बिहार एसेंबली इलेक्शन 2025 में पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एंट्री को लेकर भी अटकलें तेज हैं। बीते दिनों रोहतास के डेहरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची Pawan Singh की पत्नी ज्योति ने साफ तौर पर कहा था कि वो Bihar Assembly Election 2025 का हिस्सा बनेंगी। ज्योति सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि अगर किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगी। आसार जताए जा रहे हैं कि Jyoti Singh रोहतास के डेहरी, नबीनगर गोह या काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर कर अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।

मालूम हो कि इससे पूर्व Pawan Singh भी बीजेपी से टिकट कटने के बाद काराकाट से उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे। हालांकि, उस चुनाव में पवन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा दोनों को हार मिली थी। ऐसे में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का Bihar Assembly Election 2025 का हिस्सा बनना वाकई दिलचस्प होने जा रहा है।

क्या Bihar Assembly Election 2025 को प्रभावित करेगा नया समीकरण?

धरातल स्तर पर बेहद तेजी से चुनावी समीकरण बदल रहा है। NDA और महागठबंधन से इतर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी और चिराग पासवान भी चुनावी संगम में डुबकी लगाकर समीकरण को लगातार नई दिशा दे रहे हैं। इसी बीच मनीष कश्यप के बाद पावरस्टार Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह की चुनावी डेब्यू की अटकलें कई संभावनाओं की ओर इशारा कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि Jyoti Singh जिस भी दल के साथ जुड़ेंगी, उस दल को रोहतास, कैमूर, भागलपुर, काराकाट, जहानाबाद, बक्सर और आरा के इलाके में मजबूती मिल सकती है। इन इलाकों में पवन सिंह की एक अलग पहचान है जिसका फायदा Bihar Assembly Election 2025 में मिल सकता है। हालांकि, इसकी संभावना मात्र जताई जा रही है। पुख्ता रूप से क्या होगा इसके लिए चुनावी परिणाम का इंतजार करना ही एकमात्र विकल्प है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026