---Advertisement---

मनमोहन सिंह ‘पपेट’ PM, मुसलमानों को मिलेगा घंटा! CM Yogi की दावेदारी को नकार चुके Nishikant Dubey ने Rahul Gandhi को लगाई लताड़

तेजतर्रार सांसद के रूप में अपनी छाप छोड़ चुके Nishikant Dubey ने नए पॉडकास्ट में राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को लताड़ लगाई है। निशिकांत दूबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्व्स्थ्य बताते हुए उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 9, 2025 1:42 अपराह्न

Nishikant Dubey
Follow Us
---Advertisement---

Nishikant Dubey: चर्चित बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे एक बार फिर देश का सियासी पारा बढ़ाते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा को दिए नए पॉडकास्ट में निशिकांत दूबे ने कई मोर्चे पर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को घेरा है। यही नहीं बीजेपी सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पपेट PM तक करार दिया है। मुसलमानों का जिक्र करते हुए Nishikant Dubey ने उनके राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है। बता दें कि अभी हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान निशिकांत दूबे ने CM Yogi की ‘दिल्ली वाली दावेदारी’ को सिरे से खारिज किया था जिसको लेकर अंदरखाने जमकर बवाल मचा था। हालांकि, सांसद ने फिर दोबारा उस पर टिप्पणी नहीं की और महाराष्ट्र में छिड़ी भाषाई अस्मिता को मुद्दा बनाकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते नजर आए।

चर्चित बीजेपी सांसद Nishikant Dubey ने Rahul Gandhi को लगाई लताड़

नए पॉडकास्ट में निशिकांत दूबे का बदला अंदाज सामने आया है। सीएम योगी की दिल्ली वाली दावेदारी को नकार चुके निशिकांत दूबे ने सुशांत सिन्हा के साथ बातचीत कर कई अहम बातें कही हैं।

निजी जीवन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए निशिकांत दूबे ने बताया कि उनके खिलाफ झारखंड में ही 45 FIR दर्ज हो चुकी है। इतना ही नहीं BJP सांसद ने 2004 से 2014 के दौर को याद करते गुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पपेट पीएम बताया है। Nishikant Dubey ने साफ तौर पर कहा है कि UPA की सरकार में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पूरा-पूरा प्रभाव था। जाति जनगणना और समान हिस्सेदारी की बात करने वाले राहुल गांधी को लताड़ते हुए निशिकांत दूबे ने सवालिया अंदाज में पूछा है कि जब यूपीए की सरकार थी, तब भारत सरकार के कितने सचिव SC, ST या ओबीसी वर्ग से आते थे।

बीजेपी सांसद निशिकांत ने नारायण दत्त तिवारी, विलासराव देशमुख, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और विजय बहुगुणा जैसे मुख्यमंत्रियों का जिक्र करते हुए पूछा है कि इनमें से कितने SC, ST या ओबीसी वर्ग के सीएम थे। Nishikant Dubey का मानना है कि राहुल गांधी समेत समूचा विपक्ष मुसलमानों को बैकडोर से आरक्षण देना चाहता है और और मुसलमानों को मिलेगा घंटा। निशिकांत दूबे ने इशारों-इशारों में मुसलमानों के राजनीतिक इस्तेमाल की बात कही है। सीएम नीतीश कुमार को स्व्स्थ्य बताते हुए गोड्डा सांसद ने फिर उनकी ताजपोशी की बात स्वीकारी है। हालांकि, CM Yogi की दिल्ली दावेदारी पर अब उनकी राय क्या है इसके लिए पूरा एपिसोड रीलीज होने का इंतजार करना होगा।

ठाकरे ब्रदर्स पर भी लगातार हमलावर रहे हैं निशिकांत दूबे

सियासत में दिलचस्पी रखने वाले इस बात से बिल्कुल वाकिफ होंगे। हिंदी vs मराठी को लेकर छिड़ी संग्राम के बीच Nishikant Dubey ने ठाकरे ब्रदर्स को जमकर निशाने पर लिया है। बीजेपी की ओर से गोड्डा सांसद ने एकतरफा मोर्चा संभालते हुए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को ललकारा है। निशिकांत दूबे का हिंसा करने वालों को चुनौती देना हो या पटक-पटककर मारने की बात करना। इन सभी प्रसंगों के कारण उनका नाम खूब सुर्खियों में रहा है। अब वो नए पॉडकास्ट में राहुल गांधी को निशाने पर लेकर सुर्खियों का कारण बन रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026