---Advertisement---

BMC Election 2026: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी फेरबदल! साथ आए अजित पवार और शरद पवार; क्या बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन; समझे इसके मायने

BMC Election 2026: महाराष्ट्र में एक बार फिर चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदलने जा रहा है। नगर निगम चुनाव के लिए चाचा भतीजा एक साथ आ गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 29, 2025 1:09 अपराह्न

BMC Election 2026
Follow Us
---Advertisement---

BMC Election 2026: महाराष्ट्र में एक बार फिर चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदलने जा रहा है। पहले ठाकरे भाईयों ने एक साथ आकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। तो वहीं अब चाचा भतीजे यानि अजित पवार और शरदपवार पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनावों में एक साथ आ गए है। यानि दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या बीजेपी की टेंशन बढ़ने वाली है। बता दें कि यह गठबंधन दो साल से अधिक समय बाद हो रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी द्वारा अजित पवार को शामिल नहीं करने के बाद यह फैसला लिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

BMC Election 2026 से पहले महाराष्ट्र में बड़ा सियासी फेरबदल

जानकारी के मुताबिक अजित पवार पिंपरी-चिंचवाड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जिसमे उन्होंने कहा कि “नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची तय करते समय दोनों गुटों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे एक बार फिर परिवार एकजुट हो गया है। गठबंधन को लेकर लोगों के मन में सवाल हो सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के विकास के हित के लिए कई बार ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। अजित पवार ने कहा- दोनों पक्षों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो चुकी है और इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी”। माना जा रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है।

16 जनवरी 2026 को आएंगे पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव के नतीजे

बता दें कि पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे नगर निगमों सहित महाराष्ट्र भर के 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। वहीं इसके नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। बता दें कि अजित पवार ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार में पूरी मेहनत करने और रैलियों के दौरान किसी भी तरह के विवादित बयान देने से बचने की अपील की। मालूम हो कि इससे पहले उद्धव और राज ठाकरे ने बुधवार को बृहन मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया। 20 साल बाद दोनों की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और मनसे में चुनावी गठबंधन हुआ है। यानि इस बार महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में कुछ बड़ा उलटफेर होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026