---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘कांग्रेस, RJD और उनके सहयोगियों के लिए बिहार में ..’ वोटिंग के बीच यूपी के मुख्यमंत्री की दहाड़; महागठबंधन के छूटे पसीनें; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम बिहार में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे है, और कांग्रेस और आरजेडी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 6, 2025 4:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम बिहार में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे है, और कांग्रेस और आरजेडी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के पश्चिमी चंपारण पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने साफ कहा कि बिहार के अंदर पहले चरण के मतदान ने साबित कर दिया है। कांग्रेस, RJD और उनके सहयोगियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है। बताते चले कि बिहार में भारी संख्या में वोटिंग हो रही है। 3 बजे तक 55 प्रतिशत के आसपास वोटिंग हो चुकी है। इसी बीच सीएम योगी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया।

उनकी जमानत जब्त होनी तय है – CM Yogi Adityanath

आज बिहार में प्रथम चरण का चुनाव चल रहा है और चुनाव में बिहार की माताएं, बिहार का नौजवान, बिहार का अन्नदाता किसान झोंक कर NDA को वोट देने जा रहा है। 130 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं और रुझान बताते हैं कि 100 से ज्यादा सीटों पर NDA ही जीतने जा रही है। अन्य 122 सीटों पर आपने यही परिणाम दे दिया तो कांग्रेस, राजद और इनके सभी सहयोगी दलों जिसमें पेशेवर खानदानी माफिया हैं, उनकी जमानत जब्त होनी तय है।

उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में पहले चरण का चुनाव चल रहा है। बिहार की माताएं, नौजवान और अन्नदाता किसान झोंककर एनडीए को वोट दे रहे हैं।

सीएम योगी ने कांग्रेस, आरजेडी पर कसा तंज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “ये महागठबंधन, कांग्रेस और राजद के रूप में झूठ का पुलिंदा लेकर, झूठे वादे करने के लिए आपके बीच आया है।

हम(NDA) पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बोलते हैं, वो करके दिखाते हैं। याद करें हमने कहा था कि माफियाओं की संपत्ति को जब्त कर लेंगे तो उत्तर प्रदेश में हम ऐसा कर चुके हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “आज बिहार का हर नौजवान, किसान, श्रमिक और माताएं-बहनें NDA के पक्ष में वोट करती हुई दिखाई दे रही हैं। जब 14 नवंबर को परिणाम आएंगे तो ‘फिर एक बार-NDA सरकार’ का नारा बुलंद होगा। बेतिया विधान सभा क्षेत्र वासियों का आभार”। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि 14 नवंबर को बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026