---Advertisement---

Delhi MCD Mayor Election 2023: हर साल क्यों होते हैं दिल्ली मेयर चुनाव, कल जारी हो सकती है अधिसूचना

दिल्ली के मेयर पद 2023-24 का चुनाव इस महीने की 26 अप्रैल 2023 को हो सकता है। सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव से उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 11, 2023 1:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi MCD Mayor Election 2023: दिल्ली के मेयर पद 2023-24 का चुनाव इस महीने की 26 अप्रैल 2023 को हो सकता है। सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव से उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके बाद से ही उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कराना शुरू कर सकते हैं। निवर्तमान मेयर शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को ही खत्म हो चुका था। तब से अगले चुनाव की प्रक्रिया लंबित थी। जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी मौजूदा मेयर शैली ओबरॉय को दोबारा चुनाव में उतार सकती है। बता दें दिल्ली में एमसीडी चुनावों के बाद हर वित्तीय वर्ष में मेयर चुना जाता है।

जानें क्या हो सकता है शेड्यूल

दिल्ली में आगामी मेयर पद के लिए चुनाव कराने का जो प्रस्ताव सरकार की तरफ से भेजा गया है उसके मुताबिक 26 अप्रैल को मेयर चुनाव का मतदान हो सकता है और 18 अप्रैल तक मेयर और डिप्टी पद के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कल 12 अप्रैल को इस आशय की अधिसूचना जारी की जा सकती है। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद पिछली साल पहली बार दिल्ली के मेयर के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतकर अपना मेयर बनाया था।

इसे भी पढ़ेंः 4 राज्य, 161 विधायक, 10 सांसद…AAP भी बन गई National Party, जानें क्या हैं नियम और राष्ट्रीय दल

हर साल होता है मेयर का चयन

बता दें राजधानी दिल्ली के मेयर का पद हर वित्तीय वर्ष बारी-बारी से आरक्षित है। एमसीडी एक्ट के मुताबिक मेयर के पद के लिए पहले साल महिलाओं के लिए, दूसरी साल सामान्य वर्ग के लिए, तीसरे साल अनुसूचित जाति के लिए, चौथे और पांचवे साल फिर से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होता है। दिल्ली एमसीडी एक्ट के मुताबिक एमसीडी का साल 1अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक रहता है। इसके बाद हर साल 1 अप्रैल से शुरू होने वाले एमसीडी सत्र के लिए मेयर, डिप्टी मेयर तथा 6 सदस्यीय स्थाई समिति के चुनाव कराए जाते हैं।पहली बार बने आप के मेयर को चौथे प्रयास में सफलता मिली थी। क्यों कि चयन प्रक्रिया में तीन बार हंगामा और विलंब हुआ।

इसे भी पढ़ेंःAAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग ने TMC-NCP और CPI से छीना दर्जा

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 29 March 2026

मार्च 28, 2026

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026

Delhi School Result 2026

मार्च 28, 2026