---Advertisement---

क्या BRS के अंदर घुसे BJP के जासूस? KCR को लिखा पत्र लीक होने के बाद K Kavitha ने सुनाई खरी-खोटी, अपने ही नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप

दक्षिण में छिड़े सियासी संग्राम के बीच एमएलसी K Kavitha ने बीआरएस शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। BRS के बीजेपी में विलय का दावा करते हुए के कविता ने अंदरखाने छिपे षड़यंत्रकारियों को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 1:17 अपराह्न

K Kavitha
Follow Us
---Advertisement---

K Kavitha: दक्षिण में भी एक सियासी परिवार की लड़ाई अब चौखट लांघ कर सार्वजनिक हो चुकी है। यही वजह है कि तेलंगाना की प्रमुख विपक्षी दल BRS को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। दरअसल, एक पत्र लीक होने का जिक्र है जिसे बीआरएस एमएलसी के कविता ने अपने पिता व पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव (KCR) को लिखा था। इसे सार्वजनिक होने के बाद के कविता आगबबूला हो गईं और अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथ ले लिया। K Kavitha ने सिमटती बीआरएस को लेकर सवाल पूछा कि ‘पार्टी अब इतनी कमजोर क्यों है? कौन सी पार्टी के जासूस बीआरएस में मौजूद हैं? क्या बीजेपी के हैं?’ BRS एमएलसी के इन सवालों ने दक्षिण भारत में एक अलग सियासी तूफान खड़ा कर दिया है और दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना की ये विपक्षी दल जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है।

KCR को लिखा पत्र लीक होने के बाद K Kavitha ने अपने ही नेताओं को सुनाई खरी-खोटी!

ये बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम तेलंगाना में हुआ है जहां बीआरएस प्रमुख केसीआर की बेटी के कविता अपने ही पार्टी के नेताओं पर भड़क उठी हैं। दरअसल, BRS एमएलसी ने पत्र लिखकर KCR को अगाह किया है कि पार्टी के नेता अंदरखाने बीजेपी से विलय करने की साजिश रच रहे हैं। इस दौरान ये पत्र पब्लिक डोमेन में आ गया और पार्टी की खूब फजीहत हुई। इसके बाद K Kavitha ने अपने ही शीर्ष नेतृत्व को निशाने पर लिया और कहा कि “आप मेरा पत्र लीक करने वाले दोषियों को नहीं खोज पा रहे हैं और मुझ पर अपनी ताकत दिखा रहे हैं।”

अंदरखाने पार्टी को कमजोर करने वाले नेताओं का जिक्र करते हुए K Kavitha ने कहा कि “यदि बीजेपी में बीआरएस का विलय हुआ तो, लाखों कार्यकर्ता प्रभावित होंगे। मैं एक साल के लिए जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। बीआरएस अब इतनी कमजोर क्यों है? कौन सी पार्टी के जासूस बीआरएस में मौजूद हैं? क्या बीजेपी के हैं?”

क्या BRS से दरकिनार की जा रहीं एमएलसी के कविता?

इस सवाल का जवाब खुद बीआरएस एमएलसी ने दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनके भाई KTR उन्हें उनके खिलाफ साजिश रचते हुए उन्हें पार्टी से दरकिनार करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा K Kavitha ने केटीआर पर पार्टी का भाजपा में विलय करने का आरोप भी लगाया है। ऐसे में अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि BRS में छिड़ी इस सियासी जंग का अंत कैसे होता है और पार्टी प्रमुख KCR कैसे स्थिति को संभालते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026