---Advertisement---

Holi 2023 पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh का ये डांस आपने देखा क्या, Video Viral

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अमेरिकी विदेश वाणिज्य मंत्री के साथ बीजेपी के कई नेताओं ने दी होली की बधाई।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 8, 2023 2:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajnath Singh: भारत के आसमान में आज चारों तरफ रंग ही रंग दिखाई दे रहा। भारत के राजनेता भी इस रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी होली खेली हैं। इस होली पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा। वायरल हो रहे इस वीडियो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो एक दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करते हुए दिखाई दे रहें हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर होली महोत्सव

जहां एक तरफ पूरा देश रंगों में रंगा हुआ है वहीं बीजेपी के भी कई दिग्गज नेताओं ने भी इस होली का भरपूर आनंद लिया है। ऐसे में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भी बड़े धूम धाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस होली पर्व के अवसर पर उनके आवास पर बीजेपी के कई बड़े नेता पहुंचे हैं।

इन नेताओं में कानून मंत्री किरन रिजिजू, विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर, अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज शामिल हुए हैं। रक्षा मंत्री के घर पर पहुंचकर इन नेताओं ने गजब का जलवा बिखेरा है। वहीं अमेरिका के वाणिज्य मंत्री ने भी भारत में मनाए जाने वाली होली की काफी तारीफ किया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो का कहना है कि ” यह होली भारतवासियों के साथ मानना मेरे लिए काफी गर्व की बात है। ये बहुत ही अच्छा त्योहार है । सबको होली की बधाइयां।

ये भी पढ़ें: चुनावों से पहले CM Gehlot पर टूटी आफत, मानहानि का केस दर्ज होने से बढ़ेगी मुश्किल

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

होली के इस पर्व पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी देश के लोगों को बधाई दी है। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री आए हुए हैं, मैं उनको होली की बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें: CM Kejriwal का ऐलान, इसी साल दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026