---Advertisement---

‘INDIA Alliance’ के नेता Nitish Kumar ने समय से पहले चुनाव होने की जताई आशंका, बोले- ‘इलेक्शन हुए तो केंद्र का हारना तय’

Nitish Kumar: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि कोई ठिकाना नहीं है कि चुनाव समय से पहले हो सकता है। लेकिन, NDA जरूर हारेगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 1, 2023 5:45 अपराह्न

Nitish kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: मुंबई में हुई ‘INDIA Alliance‘ की तीसरी बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने पर रणनीति तैयार की गई। वहीं, बैठक के बाद ‘INDIA Alliance‘ के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बड़ी बात कही। उन्होंने समय से पहले चुनाव होने की आशंका जताई है।

‘इलेक्शन हुए तो केंद्र का हारना तय’

बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने नीतिश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि भरोसा नहीं है की देश में कब चुनाव हो जाए। सुनने में आ रहा है की सरकार समय से पहले चुनाव (Lok Sabha Election 2023) करवा सकती है। लेकिन, हम पूरी तरह तैयार हैं। विपक्ष अब एकजुट हो चुका है और यह तय है की केंद्र की NDA सरकार चुनाव हार जाएगी।

‘ये बस हिंदू-मुस्लिम करना जातने हैं’

उन्होंने PM Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जो केंद्र में बैठे हैं, हम उन्हें हरा कर रहेंगे। इसके लिए सभी पार्टियां एक हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये बस हिंदू-मुस्लिम करना जातने हैं। लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर वोट खींचना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ये लोग देश के इतिहास को बदलना की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष चुप नहीं रहेगा। ये देश सभी का है। हम सब मिलकर काम करेंगे। मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और समाज के हर तबके का उत्थान करेंगे।

मुंबई में हुई ‘INDIA’ की तीसरी बैठक

बता दें कि आज मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अलायंस की तीसरी बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां सबसे बड़ा फैसला गठबंधन में समन्वय स्थापित करने को लेकर लिया गया। जहां, 11 सदस्यीय समन्वय समिति (INDIA Coordination Committee) का ऐलान हुआ।

इसके अलावा बैठक में सीटों के बंटवारे, गठबंधन के लोग (पार्टी का चिन्ह) और संयोजक के नाम पर भी चर्चा हुई। हालांकि, LOGO पर कोई सहमति नहीं बन पाई। बताया जा रहा है की LOGO लगभग तय हो चुका है। लेकिन, इसमें अभी कुछ बदलाव किए जाने हैं। गठबंधन की अगली बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। वहीं, संयोजक के नाम की भी जल्द घोषणा हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026