---Advertisement---

Kerala Politics: क्या Waqf Bill के सहारे केरल में Christians को साध पाएगी BJP? लेफ्ट के गढ़ में ऑपरेशन लोटस की सुगबुगाहट तेज

लेफ्ट के गढ़ Kerala Politics में बीजेपी ऑपरेशन लोटस की शुरुआत कर चुकी है। CPI और कांग्रेस को वक्फ बिल का हिमायती घोषित कर बीजेपी ईसाई समुदाय को लामबंद करने की जुगत में है। केरल में 24 फीसदी मुसलमानों को छोड़ बीजेपी 18 से 20 फीसदी की आबादी वाले ईसाई समुदाय को आकर्षित करने की जुगत में है। यदि ऐसा हुआ तो लेफ्ट के गढ़ में सियासी समीकरण बदल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2025 12:07 अपराह्न

Kerala Politics
Follow Us
---Advertisement---

Kerala Politics: दक्षिण का किला भेदने को आतुर बीजेपी एक्टिव मोड में है। याद करिए कि कैसे वक्फ बिल के खिलाफ केरल में प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन को केरल की लेफ्ट सरकार और कांग्रेस का समर्थन मिला। UDF हो या LDF, दोनों मुखर तौर पर मुसलमानों के हक का जिक्र करते हुए केरल में Waqf Bill का विरोध कर रहे हैं। यही वजह है केरल का ईसाई समुदाय UDF और LDF से खफा बताया जा रहा है।

केरल पॉलिटिक्स के इस बदलते समीकरण को BJP अवसर के रूप में देख रही है। दक्षिण में पांव जमान की जुगत में लगी बीजेपी को पता है कि यदि केरल में 18 से 20 फीसदी की आबादी वाला ईसाई समुदाय उनके पक्ष में आया, तो स्थिति बदल सकती है। यही वजह है कि Kerala Politics में बदलते समीकरण को लेकर सुगबुगाहट है। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी लेफ्ट के गढ़ में ऑपरेशन लोटस को रफ्तार दे सकती है।

क्या Waqf Bill के सहारे केरल में Christians को साध पाएगी BJP?

इस सवाल का जवाब केरल बीजेपी के नेता सुरेन्द्रन के बयानों से समझा जा सकता है। उनका कहना है कि यूडीएफ और एलडीएफ दोनों ईसाइयों को दरकिनार करते हुए मुसलमानों को वरीयता दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि केरल के ईसाई मतदाताओं के बीच पूर्वाग्रह की गहरी धारणा अब मजबूती से जड़ें जमा रही है। बीजेपी इस जुगत में है कि केरल पॉलिटिक्स में Congress और लेफ्ट की समर्थक मानी जाने वाली ईसाई समुदाय को रिझाया जाए। वक्फ बिल और तुष्टिकरण का जिक्र कर ईसाई समुदाय के बीच एक संदेश दिया जाए। यही वजह है कि Kerala Politics में ऑपरेशन लोटस को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या BJP क्रिस्चन समुदाय को Waqf Bill के मुद्दे पर साध पाएगी। इस दावे का जवाब अभी भविष्य के गर्भ में है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

लेफ्ट के गढ़ Kerala Politics में ऑपरेशन लोटस की सुगबुगाहट

अभेद किला केरल में अपनी पांव जमाने के लिए बीजेपी ने सक्रियता दर्शा दी है। संगठन स्तर से भी लगातार परिवर्तन कर केरल पॉलिटिक्स में BJP कैडर का विस्तार किया जा रहा है। बीजेपी केरल के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर मुनंबम पहुंच गए जहां 600 परिवारों की 400 एकड़ जमीन वक्फ की संपत्ति घोषित कर दी गई है। इसको लेकर बीजेपी मुद्दा भी बना रही है। वहीं RSS की सक्रियता भी केरल में तेज है।

CPI के नेतृत्व वाले LDF और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को बीजेपी लगातार निशाने पर ले रही है। वक्फ बिल का जिक्र कर बीजेपी ने ईसाई समुदाय के बीच संदेश देने की कोशिश की है कि UDF और LDF उन्हें दरकिनार कर रहे हैं। अब बीजेपी अपनी चाल में कितना सफल साबित होगी, ये तो 2026 विधानसभा चुनाव के नतीजें ही बताएंगे। लेकिन ये स्पष्ट है कि Kerala Politics में लड़ाई त्रिकोणीय होगी। LDF और UDF के साथ बीजेपी भी जंग-ए-मैदान में अपना दबदबा दिखा सकती है। 140 विधानसभा वाले केरल राज्य में ऑपरेशन लोटस की शुरुआत लगभग हो चुकी है और बीजेपी अभेद किला को भेदने के लिए आतुर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026