---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर लगाएं गंभीर आरोप, कहा ’पार्टी के बैंक खाते फ्रीज, कैसे लड़े…’

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे बैंक अकाउंटों को फ्रीज कर दिया है। उन्होंने आईटी के लोगों को ऐसा करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि Lok Sabha Election 2024 की तारीखों ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 15, 2024 3:53 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे बैंक अकाउंटों को फ्रीज कर दिया है। उन्होंने आईटी के लोगों को ऐसा करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि Lok Sabha Election 2024 की तारीखों के ऐलान में महज कुछ ही घंटे बाकी रह गए है। कल यानि 16 मार्च 2024 को चुनाव आयोग की तरफ से दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसी बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि “कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने (बीजेपी) आईटी लोगों को ऐसा करने का निर्देश दिया। हमारे लगभग 300 करोड़ रुपये फ्रीज हैं। इसमें हम चुनाव कैसे लड़ सकते हैं? हमारे खाते बंद हैं लेकिन उनके खाते खुले हैं। समान अवसर कहां है? मैं इसकी उच्चतम स्तर पर जांच की मांग करता हूं। जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, उनके खाते भी फ्रीज कर दिए जाने चाहिए।”

कांग्रेस ने क्राउडफंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ शुरू किया था

आपको बताते चले कि इसी साल की शुरूआत में कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए एक क्राउडफंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ शुरू किया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान वर्ष 1920 में शुरू किए गए तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है।कांग्रेस ने अपनी स्थापना की 138वीं वर्षगांठ पर क्राउडफंडिंग अभियान के बारे में घोषणा की। इसने नागरिकों से 138 के गुणकों (जैसे, 138 रूपये, 1380 रूपये 13800 रूपये या अधिक) में पैसे का भुगतान करने का आग्रह किया।

इसके अलावा इसी साल फरवरी में कांग्रेस ने घोषणा की कि 210 करोड़ रूपये की कर मांग के विवाद के सिलसिले में आयकर विभाग ने उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। हालांकि बाद में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) ने पार्टी को एक सप्ताह के लिए आंशिक रूप से संचालित करने की अनुमति दी थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026