---Advertisement---

Maharashtra Bandh: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) का आज विरोध प्रदर्शन, जानें पूरी डिटेल

Maharashtra Bandh: बदलापुर यौन उत्तपीड़न का मामला पूरी तरह से गरमाया हुआ है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 24, 2024 11:29 पूर्वाह्न

Maharashtra Bandh
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Bandh: महाराष्ट्र के बदलापुर में हुए यौन उत्पीड़न का मामला पूरी तरह से गरमाया हुआ है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है। वहीं विपक्ष इसे लेकर मौजूदा सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। मालूम हो कि बदलापुर के एक निजी स्कूल में 2 नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। जिसके बाद से ही महाराष्ट्र में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं आज MVA ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया था लेकिन हाईकोर्ट की मंजूरी नहीं मिलने के कारण MVA द्वारा इसे वापस ले लिया गया है। हालांकि इसके खिलाफ MVA आज 11 बजे विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) करेगी विरोध प्रदर्शन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद MVA ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान वापस ले लिया था, हालांकि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि “महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज महा विकास अगाड़ी ने बंद बुलाया था. कोर्ट ने कहा कि ऐसा न करें, हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आज 11 बजे मैं, कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना विरोध करेगी हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी”।

हाथों में काली पट्टी बांधकर जतया विरोध

नसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर बदलापुर घटना के खिलाफ पुणे में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं MVA का आरोप है कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले को पुलिस द्वारा ठीक से नही संभाला जा रहा है।

इस घटना के सामने आने के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने रेल की पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके कारण लंबे समय तक ट्रेन सेवा प्रभावित हुई थी।

हाईकोर्ट ने बंद पर लगाई थी रोक

आपको बता दें कि महाविकास आघाडी ने आज यानि 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद बुलाया था। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने कल शाम यानि 23 अगस्त को जनहित याचिक पर सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र बंद पर रोक लगा दी थी, और कहा था कि राजनीतिक पार्टियों को बंद बुलाने का अधिकार नहीं है। वहीं कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश दिया कि अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करता है तो उसपर उचित कार्रवाई की जाए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026