---Advertisement---

Maharashtra Election 2024: क्या Vinod Tawde पर लगे गंभीर आरोपों का मतदाताओं पर पड़ेगा असर? यहां देखें लेटेस्ट इलेक्शन अपडेट

Maharashtra Election 2024: नितिन गडकरी, देवेन्द्र फडणवीस और नाना पटोले समेत अन्य कई दिग्गजों का गढ़ माने जाने वाले विदर्भ में आज गहमा-गहमी का माहौल है। विदर्भ के अलाव कोंकण, पश्चिमी व उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और मुंबई (Mumbai) में चहलकदमी जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Maharashtra Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Election 2024: नितिन गडकरी, देवेन्द्र फडणवीस और नाना पटोले समेत अन्य कई दिग्गजों का गढ़ माने जाने वाले विदर्भ में आज गहमा-गहमी का माहौल है। विदर्भ के अलाव कोंकण, पश्चिमी व उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और मुंबई (Mumbai) में चहलकदमी जारी है। यहां-वहां केन्द्रीय सुरक्षा बल और महाराष्ट्र पुलिस के जवाब नजर आ रहे हैं। इसका खास कारण है महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election 2024) के लिए हो रहा मतदान।

दरअसल, आज महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान का दौर जारी है। मतदान से ठीक एक दिन पहले बीजेपी नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) पर गंभीर आरोप लगे हैं। सवाल ये है कि क्या विनोद तावड़े पर लगे आरोपों और चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा दर्ज किए गए मामले का असर मतदाताओं पर पड़ेगा? ऐसे में आइए हम आपको इन सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

Maharashtra Election 2024- क्या Vinod Tawde पर लगे आरोप का मतदाताओं पर पड़ेगा असर?

महाराष्ट्र में मतदान से ठीक एक दिन पहले बीजेपी नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) पर पैसे बांटने के आरोप लगे। बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के नेताओं ने बीजेपी नेता पर ये गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी नेता पर लगे इस आरोप के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा। उद्धव ठाकरे, संजय राउत, शरद पवार, राहुल गांधी, नाना पटोले, सुप्रिया सुले समेत अन्य कई विपक्षी नेताओं ने विनोद तावड़े पर निशाना साधा। हालांकि, विनोद तावड़े ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विपक्ष का साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पार्टी और उनकी छवि को बदनाम करने के लिए ऐसा कृत्य किया गया है।

विनोद तावड़े पर लगे आरोपों के बाद आज मतदान के दौरान मतदाताओं के बीच खूब उत्साह नजर आ रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक राज्य में 6.61% मतदान दर्ज किया गया है। ऐसे में विनोद तावड़े प्रकरण का मतदाताओं पर क्या असर पड़ेगा इसका अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है। चुनाव के नतीजे और मतादाताओं का फैसला 23 नवंबर को मतगणना के बाद स्पष्ट हो ही जाएगा।

महाराष्ट्र में ‘कैश कांड’ के बाद ‘बिटकॉइन कांड’ की चर्चा

महाराष्ट्र की सियासत में कैश कांड के बाद बिटकॉइन कांड (Bitcoin Scam) पर चर्चा छिड़ी है। बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर लगे आरोंपो के बाद पार्टी ने आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिटकॉइन कांड मामले में 235 करोड़ के घोटाले का जिक्र किया है। इसमें सुप्रिया सुले और शरद पवार पर गबन के आरोप लगे हैं।

सुप्रिया सुले ने बिटकॉइन कांड को लेकर लगे आरोपों को बीजेपी की साजिश बताया है। उनका कहना है कि मैने बीजेपी राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी को मानहानि का नोटिस भेजा है।

Jharkhand Assembly Election 2024 और UP Assembly Bypolls से जुड़े अपडेट

झारखंड में आज 38 विधानसभा सीटों पर मतदान का दौर जारी है। इस दौरान हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण के मतदान के दौरान झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (UP Assembly Bypolls) की बात करें तो राज्य की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें सीसामऊ, फूलपुर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, गाजियाबाद, खैर, मंझवा और कटेहरी जैसी सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक सभी सीटों पर औसतन 9.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक मतदान कुंदरकी तो वहीं सबसे कम मतदान प्रतिशत गाजियाबाद में रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026