---Advertisement---

BJP का दमदार प्रदर्शन! Devendra Fadnavis के वापसी की संभावना तेज! क्या होगा Ajit Pawar और Eknath Shinde का भविष्य?

Maharashtra Election Result 2024: अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रमों की भूमि रही महाराष्ट्र में महायुति (Mahayuti Alliance) ने इतिहास रचा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो महायुति के उम्मीदवार 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर लीड बनाए हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 23, 2024 2:55 अपराह्न

Maharashtra Election Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Election Result 2024: अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रमों की भूमि रही महाराष्ट्र में महायुति (Mahayuti Alliance) ने इतिहास रचा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो महायुति के उम्मीदवार 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर लीड बनाए हुए हैं। इसमें सबसे खास रहा है भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदर्शन। बीजेपी के उम्मीदवार 125 से ज्यादा सीट पर अकेले ही लीड बनाए हुए हैं। बीजेपी का ये प्रदर्शन देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के माथे पर बल लाता नजर आ रहा है।

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम (Maharashtra Election Result 2024) में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद देवेन्द्र फडणवीस की वापसी के संकेत भी मिलने लगे हैं। संभावना है कि अब एकनाथ शिंदे के बजाय देवेन्द्र फडणवीस महायुति सरकार का नेतृत्व करें। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रुझानों के सामने आने के बाद अजित पवार (Ajit Pawar) और एकनाथ शिंदे के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं? पूछा जा रहा है कि अब आगे अजित पवार और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का भविष्य क्या होगा? ऐसे में आइए हम आपको सभी राजनीतिक संभावनाओं और कयासबाजी के हवाले से चल रही खबरों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Maharashtra Election Result 2024- Devendra Fadnavis के वापसी की संभावना तेज!

‘मुंबई के मालाबार हिल्स में स्थित ‘वर्षा’ में अबकी बार संघ की शाखा लगेगी।’ ऐसी बातें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कही जा रही थी। संकेत स्पष्ट था कि यदि बहुमत बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति को मिला तो मुख्यमंत्री बीजेपी (BJP) का होगा। अब इस दावे को बल मिलता नजर आ रहा है। दरअसल बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम (Maharashtra Election Result 2024) में दमदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि देवेन्द्र फडणवीस के वापसी की संभावना भी तेज हो गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के बेहद करीबी माने जाने वाले देवेन्द्र फडणवीस वर्ष 2014-2019 तक महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्हें एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया था। एक राजनीतिक पटकथा यहीं लिखी जा चुकी थी। हालांकि, अब जब महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है तो एक बार फिर देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के वापसी की संभावना तेज हो गई है।

महायुति सरकार में Ajit Pawar और Eknath Shinde का भविष्य क्या होगा?

विधानसभा चुनाव परिणाम (Maharashtra Electoin Result) सामने आने के साथ ये स्पष्ट हो चुका है कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनेगी। ऐसे में यदि देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम बनाकर राज्य की कमान सौंपी गई तो राज्य का समीकरण क्या होगा? यदि देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की वापसी हुई तो अजित पवार और एकनाथ शिंदे का भविष्य क्या होगा? इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं।

सियासी टिप्पणीकारों की मानें तो अजित पवार (Ajit Pawar) को पूर्व की तरह ही राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, NCP के बढ़ते कद को देखते हुए इस बार मंत्रिमंडल में अजित पवार गुट के विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। उनके सीएम बनने की संभावना न के बराबर है।

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ ऐसा समीकरण नहीं लागू होता है। शिंदे 2.5 सालों तक महाराष्ट्र सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने शिवसेना से बगावत कर महायुति का दामन थामा था। ऐसे में उनकी महत्ता बढ़ जाती है। हालांकि, बीजेपी (BJP) के दमदार प्रदर्शन के बाद सीएम पद के लिए उनके नाम को चुने जाने की संभावना कम नजर आ रही है। आगे क्या होगा इसके लिए RSS और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के एक-एक कदम पर बारीक नजर रखनी होगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या एकनाथ शिंदे एक बार फिर महायुति सरकार का नेतृत्व करेंगे या फिर अबकी बार डिप्टी सीएम के पद की जिम्मेदारी उनके हाथ लगती है?

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026