---Advertisement---

Rahul Gandhi के लिए बीजेपी नेताओं के बयानों पर कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र, कहा ‘बेहद आपत्तिजनक..’, जानें डिटेल

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi कुछ दिन पहले अमेरिका के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2024 5:00 अपराह्न

Mallikarjun Kharge
Follow Us
---Advertisement---

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi कुछ दिन पहले अमेरिका के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी थी। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई थी। वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने PM Modi को एक पत्र लिखकर कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक हिंसक और अशिष्ट बयानों का सिलसिला चल रहा है, और प्रधानमंत्री द्वारा इसपर कार्रवाई करने की मांग की है।

Mallikarjun Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र

Mallikarjun Kharge ने अपने पत्र में पीएम मोदी को लिखा कि, “मुझे दुख के साथ कहना पड़ता है कि भारतीय जनता पार्टी और आपके सहयोगी दलों के नेताओं ने जिस हिंसक भाषा का प्रयोग किया है। वह भविष्य के लिए घातक है। विश्व हैरान है कि केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मंत्री,

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता Rahul Gandhi को ‘नंबर एक आतंकीवादी’ कह रहे हैं। महाराष्ट्र में आपकी पार्टी के सहयोगी दल का एक विधायक, नेता नेता प्रतिपक्ष की ‘जुबान काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपया का इनाम देने की घोषणा की है। उनका हश्र दादी जैसा कर देने की धमकी दी गई है। उम्मीद है कि आप ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे।”

नेताओं पर अनुशासन और मर्यादा का अंकुश लगाएं

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि “मैं आपसे अनुरोध और अपेक्षा करता हूं कि आप कृप्या अपने नेताओं पर अनुशासन और मर्यादा का अंकुश लगाएं। उचित आचरण का निर्देश दें। ऐसे बयानों के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भारतीय राजनीति को पतनशील बनने पर रोका जा सके। कोई अनहोनी न हो। मैं भरोसा करता हूं कि आप इन नेताओं को हिंसक बयानों को तत्काल रोकने के बारे में अपेक्षित कार्यवाही करेंगे। भारतीय संस्कृति अहिंसा, सद्भाव और प्रेम के लिए विश्व भर में जानी जाती है। इन बिंदुओं को हमारे नायकों ने राजनीति में मानक के रूप में स्थापित किया। गांधी जी ने अंग्रेजी राज में ही इन मानकों को राजनीति का अहम हिस्सा बना दिया था”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026