---Advertisement---

‘अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती..,’ ममता बनर्जी की विक्ट्री का दावा कर बड़ी बात बोल गए थे Pappu Yadav, कमिटमेंट ने अब बढ़ाई मुश्किलें

बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत होने पर Pappu Yadav ने बड़ा कमिटमेंट किया था जिसको लेकर अब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2026 1:00 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: नबन्ना यानी बंगाल सीएम के आधिकारिक कार्यालय में गतिविधियां बदल गई हैं। बंगाल चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद ये स्पष्ट है कि सूबे की सत्ता में अब बीजेपी का दबदबा होगा। मुख्यमंत्री भी बीजेपी खेमा से ही बनेगा जो विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा। ममता बनर्जी को करारी शिकस्त मिल चुकी है। बंगाल की सियासत में इस बदले घटनाक्रम के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पप्पू यादव का एक पुराना कमिटमेंट वायरल है जिसको लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको पूरे प्रकरण की जानकारी देते हैं।

ममता बनर्जी की विक्ट्री का दावा कर बड़ी बात बोल गए थे Pappu Yadav

खुद को कांग्रेस के सिपाही के रूप में प्रदर्शित करने वाले पूर्णिया सांसद बीते दिनों ममता बनर्जी की जीत का दावा कर बड़ी बात बोल गए थे।

सांसद पप्पू यादव ने कहा था कि “अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है तो हम सेवा, मदद और इंसाफ के लिए संघर्ष छोड़ देंगे। वैसे मुझे पूरा भरोसा है कि बंगाल बीजेपी का पूरी तरह से सफाया कर दिया है।” पप्पू यादव का ये कमिटमेंट उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। मालूम हो कि पूर्णिया सांसद बीजेपी की मुखर विरोधी हैं और पूरे दम-खम के साथ केन्द्र की सत्तारुढ़ दल का विरोध करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने बंगाल में ममता बनर्जी की जीत और बीजेपी के सफाया का दावा करते हुए बड़ा कमिटमेंट किया था।

पूर्णिया सांसद की कमिटमेंट ने बढ़ाई मुश्किलें

बेबाकी से अपना पक्ष रखने के लिए छाप छोड़ चुके पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के कमिटमेंट को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने अपने कमिटमेंट पर खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स पप्पू यादव को उनके कमिटमेंट के लिए घेर रहे हैं। कोई उन्हें कुर्सी छोड़ने की नसीहत दे रहा है, तो कोई आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। तमाम यूजर्स पप्पू यादव के कमिटमेंट पर उनकी खिल्लियां भी उड़ा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 5, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 5, 2026

Bhagwant Mann

मई 5, 2026

Lakhimpur Viral Video

मई 5, 2026

Bhagwant Mann

मई 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 5, 2026