---Advertisement---

वाशिंगटन तक बंगाल BJP की जीत की सुगबुगाहट! PM मोदी के नाम ट्रंप का बधाई संदेश देख झल्ला उठे Sanjay Raut, कर दी बड़ी अपील

शिवसेना यूबीटी के सांसद Sanjay Raut ने बंगाल बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रेसिडेंट ट्रंप की प्रतिक्रिया को लेकर संदेश जारी किया है। संजय राउत ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताते हुए बाहरी समर्थन पर चिंता व्यक्त की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2026 12:00 अपराह्न

Sanjay Raut
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Raut: बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत की चर्चा विदेशी सरजमी पर भी है। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी के नाम बधाई संदेश खबरों में आ गया है। इसको लेकर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत झल्ला उठे हैं। बंगाल बीजेपी की जीत पर प्रेसिडेंट ट्रंप का पीएम मोदी को बधाई देना संजय राउत को नागवार गुजरा है। राज्यसभा सांसद ने इसको लेकर एक लंबा एक्स पोस्ट साझा कर अमेरिकी राष्ट्रपति से बड़ी अपील की है। उन्होंने इसे भारत का आंतरिक चुनाव बताते हुए बाहरी समर्थन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

प्रेसिडेंट ट्रंप का बधाई संदेश देख झल्ला उठे Sanjay Raut

बेबाकी से अपना पक्ष रखने वाले शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने प्रेसिडेंट ट्रंप की प्रतिक्रिया पर निशाना साधा है।

डोनाल्ड ट्रंप के नाम खुला संदेश लिखते हुए संजय राउत कहते हैं कि “प्रिय राष्ट्रपति। भारत के सांसद के रूप में, मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर पीएम मोदी को आपकी बधाई की खबरों के जवाब में लिख रहा हूं। ये राज्य स्तरीय चुनाव हैं। भारत के संघीय लोकतंत्र का आंतरिक मामला। किसी भी बाहरी समर्थन का आना समय से पहले और अनुचित प्रतीत होता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। कई शिकायतों में भय, धमकी और व्यवस्थागत दबाव के माहौल का आरोप लगाया गया है।”

चुनाव आयोग का जिक्र कर संजय राउत ने कहा कि “व्यापक धारणा है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं किया और उसका कामकाज भाजपा के पक्ष में प्रतीत होता है, जिससे संस्थागत निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती के आरोप भी उतने ही चिंताजनक हैं, जिसके बारे में कई लोगों का मानना ​​है कि इसने विश्वास की बजाय जबरदस्ती का माहौल बनाया। ममता बनर्जी समेत वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंता जताई है। ये चिंताएं एक व्यापक असंतोष को दर्शाती हैं जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

संजय राउत आगे लिखते हैं कि “लोकतंत्र सिर्फ चुनाव नहीं है। यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय हों। जब गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो उनकी गहन जांच होनी चाहिए, न कि जश्न। क्या आपके बयान से पहले इन चिंताओं पर विचार किया गया था? लोकतांत्रिक मूल्यों पर आपके जोर को देखते हुए, मैं आपसे अधिक जानकारीपूर्ण और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह करता हूं।” संजय राउत की ये प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।

वाशिंगटन तक पहुंची बंगाल में बीजेपी की प्रंचड जीत की सुगबुगाहट!

खबरों की मानें तो बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत की सुगबुगाहट अमेरिका के प्रमुख शहर वाशिंगटन तक पहुंची है। प्रेसिडेंट ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को बंगाल में मिली जीत के लिए बधाई दिए जाने की खबर है। व्हाइट हाउस ने भारतीय जनता पार्टी की बंगाल चुनाव में जीत को अभूतपूर्व बताया है। यही वजह है कि भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया खबरों में है। संजय राउत भी इसी क्रम में इसे अंतर्राज्यीय मामला बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप के नाम पोस्ट साझा कर चुके हैं। अन्य तमाम विपक्षी नेता भी प्रेसिडेंट टंप की संदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

KC Venugopal

मई 8, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 8, 2026

Bihar Viral Video

मई 8, 2026

Mahua Moitra

मई 8, 2026

Nishant Kumar

मई 8, 2026

Bengal Politics

मई 8, 2026