---Advertisement---

Nishikant Dubey के CJI, SC बयान से BJP ने किया किनारा तो, Asaduddin Owaisi समेत कई विपक्षी नेताओं ने खोला मोर्चा; क्या भाजपा सांसद की बढ़ेगी मुसीबत?

Nishikant Dubey: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकात दुबे अपने बयानों पर विपक्ष ने पूरी तर से मोर्चा खोल दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 20, 2025 2:00 अपराह्न

Nishikant Dubey
Follow Us
---Advertisement---

Nishikant Dubey: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकात दुबे अपने बयानों को लेकर बीते दो दिनों से चर्चा में बने हुए है, हालांकि अब विपक्ष बीजेपी और सांसद पर लगातार हमलावर हो गई है। Asaduddin Owaisi समेत कई विपक्षी नेताओं ने Nishikant Dubey के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, दरअसल दुबे ने CJI, SC के कार्य पर सवाल खड़े कर दिए है, हालांकि मामला बढ़ते देख बीजेपी ने सांसद के बयान से किनारा कर लिया, जिसके बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।

Nishikant Dubey के CJI, SC बयान पर मच रहा है भारी बवाल

बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी सांसद Nishikant Dubey ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “इस देश में जितना गृह युद्ध हो रहे है उसके जिम्मेवार केवल यहां के CJI सर संजीव खन्ना है। आर्टिकल-368 कहता है कि इस देश में संविधान को संसद को सभी कानून बनाने का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा था कि “अगर हर मामले में सुप्रीम कोर्ट को ही फैसला देना है तो संसद और विधानसभाओं की कोई जरूरत नहीं है, इन्हें बंद कर देना चाहिए”।

हालांकि बीते दिन ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने निशिकांत दुबे के इस बयान से किनारा कर लिया था और कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है। वहीं अब विपक्ष ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Asaduddin Owaisi ने Nishikant Dubey पर कसा तंज

भाजपा सांसद Nishikant Dubey के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर AIMIM सांसद Asaduddin Owaisi ने कहा, “आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं। इस तरह से कोर्ट को धमका रहे हैंक्या आपको पता है कि (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था। भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है।

आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप धार्मिक युद्ध की अदालत को धमकी दे रहे हैं। मोदी जी, अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे, तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे”।

कांग्रेस नेता Shama Mohammed ने बीजेपी सांसद के बयान पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता ने बीजेपी सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सांसद निशिकांत दुबे कह रहे हैं कि इस देश में जो कुछ भी हो रहा है, जैसे गृह युद्ध, वो CJI संजीव खन्ना की वजह से है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका धार्मिक मुद्दों को भड़का रही है। आज मैं CJI संजीव खन्ना से पूछना चाहता हूँ कि अगर कोर्ट की अवमानना ​​हुई तो वो क्या कार्रवाई करेंगे।

आप उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? मेरे नेता राहुल गांधी हर समय कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है। उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करनी होगी। अगर आप आज ऐसा नहीं करेंगे तो कल बहुत से लोग न्यायपालिका या न्याय व्यवस्था पर हमला करेंगे। बीजेपी को भी कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए”।

कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद ने भी निशिकांत दुबे के बयान पर जताई आपत्ति

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि

“अगर कोई सांसद सुप्रीम कोर्ट या किसी भी अदालत पर सवाल उठाता है तो यह बहुत दुख की बात है। हमारी न्याय व्यवस्था में अंतिम फैसला सरकार का नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट का होता है। अगर कोई यह बात नहीं समझता है तो यह बहुत दुख की बात है।”

क्या Nishikant Dubey की बढ़ सकती है मुसीबत

बता दें कि बीजेपी सांसद Nishikant Dubey की मुश्किलें बढ़ सकती है, क्योंकि बीजेपी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है, वहीं विपक्षी नेता दुबे पर कार्रवाई की मांग कर रहे है, साथ ही विपक्ष ने सांसद को पार्टी से भी बाहर निकालने की मांग कर दी है। अब देखना होगा कि बीजेपी निशिकांत दुबे पर किस तरह की कार्रवाई करती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026