---Advertisement---

बेंगलुरू समेत इन राज्यों को मिलेगी 3 नई Vande Bharat Train की सौगात, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी; रूट जान खुशी से झूम उठेंगे यात्री; जानें सबकुछ

PM Modi: देशभर में लगातार वंदे भारत ट्रेन की रूट तेजी से बिछ रहा है। वहीं आज PM Modi आज अपने बेंगलुरू दौरे पर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 10, 2025 11:28 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: देशभर में लगातार वंदे भारत ट्रेन की रूट तेजी से बिछ रहा है। वहीं आज PM Modi आज अपने बेंगलुरू दौरे पर है। जहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन देंगे और उन्हें राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे। सबसे खास बात है कि पीएम मोदी आज नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो अपने आप में काफी ऐतिहासिक है। यह ट्रेन 3 नई रूटो पर संचलित की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री बैंगलोर मेट्रो की येलो लाइन पर जाएं और आर.वी. रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। इस ऐतिहासिक दिन ने बेंगलुरु और दक्षिण भारत में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत कर दी है, जिससे आने वाले वर्षों में लाखों नागरिकों को लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

बेंगलुरू समेत इन राज्यों को मिलेगी 3 नई Vande Bharat Train की सौगात

बता दें कि आज PM Modi बेंगलुरू में 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है, अगर रूट की बात करें तो इस ऐतिहासिक अवसर पर मोदी जी ने बेंगलुरु के KSR रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई – बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस,अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत, नागपुर (अजनी)-पुणे वंदे भारत शामिल है। इन ट्रेनों के शुरू होने से देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़कर 150 हो गई है।

कर्नाटक राज्य को अब 11 वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं, जिससे राज्य के प्रमुख शहरों के बीच हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। खासतौर पर बेंगलुरु-बेलगावी सेवा छात्रों, प्रोफेशनल्स, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि यात्रा का समय लगभग 1 घंटे 20 मिनट तक कम हो गया है।

PM Modi की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बलों की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण और हेलिकॉप्टर के जरिए उनकी यात्रा को सुनियोजित किया गया। समारोह के अंत में प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि बेंगलुरु सहित पूरे देश को विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक दिन ने बेंगलुरु और दक्षिण भारत में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत कर दी है, जिससे आने वाले वर्षों में लाखों नागरिकों को लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह परियोजना शहर के आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक क्षेत्रों की परिवहन जरूरतों को पूरा करेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026