---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान आज शाम 4 बजे से करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम 4 बजे से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2024 3:38 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम 4 बजे से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत करेंगे। आपको बता दें कि पहले चरण के मतदान में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच पंजाब में आप ने आज शाम से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। आपको बताते चले कि पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें है। पंजाब में एक ही चरण में चुनाव मतदान होगा। पंजाब में लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज यानि 1 जून को मतदान होगा।

पंजाब की इन 13 सीटों पर होगा मतदान

बता दें कि 1 जून को गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजाबाद, बाठिंडा, संगरूर और पटियाला सीटों पर वोटिंग होगी। उम्मीद है कि पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का कथित तौर पर दुरुपयोग करने के लिए भाजपा पर निशाना साधेंगे।

पंजाब सरकार दो सालों का देगी लेखा जोखा

बता दें कि इससे पहले भी भगवंत मान ने मीटिंग के दौरान कहा था कि वह घर घर लोगों को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आप पार्टी बीजेपी और ईडी पर हमलावर नजर आ रही है। इसके अलावा कल यानि 17 अप्रैल को आप ने आपका रामराज्य वेबसाइट को लॉन्च किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जिनमे संजय सिंह, अतिशी, सौरभ भारद्वाज औऱ अन्य नेता शामिल थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026