---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस की CWC बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग तेज, जानें पूरी डिटेल

Rahul Gandhi: कांग्रेस के कई नेताओं की तरफ से राहुल गांधी को संसदीय दल का नेता और नेता विपक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2024 1:22 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता ने भाग लिया। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस को इस बार 99 लोकसभा सीटें मिली है। वहीं अब इंडिया गठबंधन संसद में विपक्ष की दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार है। कांग्रेस के कई नेताओं की तरफ से राहुल गांधी को संसदीय दल का नेता और नेता विपक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह कमजोर सरकार है

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला नेता ने कहा कि, “चुनाव नतीजों का विश्लेषण किया जाएगा। इंडिया गठबंधन की सराहना की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। राहुल गांधी को नेता विपक्ष बनने पर फैसला करना है। हम सभी चाहते हैं कि वह संसद में सभी चीजें संभालें। यह सरकार कमजोर है।

यह गठबंधन की सरकार है। उनके पास स्पष्ट बहुमत नहीं है और ऐसी सरकार की कई मजबूरियां हैं। लोगों ने एक मजबूत विपक्ष दिया है और हम हमारी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

Rahul Gandhi को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

कांग्रेस सांसद डीन कुरियाकोस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “संसदीय दल आज एक नेता का चयन करेगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि राहुल गांधी संसदीय दल के नेता होंगे।

हमारे पास अभी अच्छी संख्या है। हम एक अच्छा विपक्ष बनाएंगे। हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे। बीजेपी के खिलाफ जनादेश है। यह बिल्कुल सच है, कि भारत नरेंद्र मोदी के खिलाफ है”।

शशि थरूर ने क्या कहा?

राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने की मांग पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि “मैं इसके बहुत पक्ष में हूं”।

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रस्ताव है लेकिन अंत में फैसला उन्हें ही करना है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026