---Advertisement---

Rajasthan Assembly Election 2023: BJP की  निष्कासित विधायक कांग्रेस में शामिल,  CM गहलोत को क्या होगा फायदा?

Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी से निष्कासित विधायक शोभा रानी कुशवाहा अब कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के कारण पार्टी से निष्कासित किया था। इस दौरान पार्टी ने उनसे कारण बताओं नोटिस जारी किया था।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:35 अपराह्न

Rajasthan Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने पहले ही कर दिया था। चुनाव 25 नवंबर को होने हैं। ऐसे में देखा जाए तो अब इलेक्शन में बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है, कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्कासित विधायक शोभा रानी कुशवाहा (Shobha Rani Kushwaha) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसकी जानकारी धौलपुर (राजस्थान) कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने दी। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के चलते विधायक शोभा रानी पार्टी से निकाल कर दरकिनार कर दिया था। उसी दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी में शामिल होने की आशंका जताई थी।      

शोभा रानी कुशवाहा कांग्रेस में हुईं शामिल   

बीजेपी से निष्कासित विधायक शोभा रानी कुशवाहा (Shobha Rani Kushwaha) अब कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के कारण पार्टी से निष्कासित किया था। इस दौरान पार्टी ने उनसे कारण बताओं नोटिस जारी किया था। इस मामले पर शोभा रानी का जवाब बीजेपी को नहीं मिला। ऐसे में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। शोभा रानी ने राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) को वोट दिया था।     

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर के एक कार्यक्रम में शोभा रानी को लेकर भविष्यवाणी की थी। जो सही मायने में सच साबित हुई। उस दौरान सीएम ने कहा था वोटिंग के कारण अब उन्हें कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया जाएगा।  

विधायक शोभारानी कुशवाह की कुंडली भी जानें 

बता दें कि शोभारानी कुशवाहा पहली बार भाजपा के टिकट पर साल 2017  उपचुनाव में परचम लहराया। वह भारी वोटों से चुनाव जीती। इसके बाद . साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में शोभारानी ने भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा और वह जीत गईं। वर्तमान में वह विधायक हैं। शोभा रानी के पति बीएल कुशवाह एक उद्योगपति हैं। बीएल कुशवाह ने सबसे पहले बसपा की टिकट पर साल 2013 में चुनाव लड़ा था। और वह विधायक बने थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026