---Advertisement---

Rekha Gupta: 8 मार्च को पीएम मोदी का दिल्ली दौरा, दिल्लीवासियों को देंगे ये खास सौगात; जानें सबकुछ

Rekha Gupta: पीएम मोदी 8 मार्च को दिल्ली को दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली की सीएम ने दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 6, 2026 2:10 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: पीएम मोदी 8 मार्च को दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। दरअसल पीएम मोदी देश की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। जिसमे मजलिस पार्क – मौजपुर-बाबरपुर, दीपाली चौक- मजलिस पार्क शामिल है। गौरतलब है कि इस रूट के शुरू होने से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा पहुंचेगा। अभी कई जगहों पर मेट्रो की पहुंच नहीं, जिस वजह से दिल्लीवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इन दोनों रूट के खुलने से लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए।

पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे बड़ी सौगात

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि देश की पहली “रिंग मेट्रो” दिल्ली में! 8 मार्च 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा दिल्ली मेट्रो फेज़-IV के दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा।

  • मजलिस पार्क – मौजपुर-बाबरपुरपिंक लाइन | 12.3 किमी | 8 स्टेशन।
  • दीपाली चौक – मजलिस पार्क मैजेंटा लाइन | 9.92 किमी | 7 स्टेशन।
    दिनांक: 08 मार्च 2026, समय: सुबह 10 बजे, स्थान: डी.डी.ए. ग्राउंड, बुराड़ी रोड, संत निरंकारी मंडल के पास, दिल्ली
    इन नए कॉरिडोर के साथ दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा और अधिक तेज़, आसान और सुविधाजनक होगा।

3 नए मेट्रो कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास – Rekha Gupta 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक अन्य पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि 8 मार्च 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली मेट्रो फेज़-V(A) के तहत 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। रामकृष्ण आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ 9.9 किमी | सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर। तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज 3.9 किमी | गोल्डन लाइन एक्सटेंशन।

एरोसिटी – IGI टर्मिनल-1, 2.3 किमी | गोल्डन लाइन एक्सटेंशन। 8 मार्च, सुबह 10 बजे, DDA ग्राउंड, बुराड़ी, तेज़ सफर, कम प्रदूषण, बेहतर कनेक्टिविटी विकसित दिल्ली की दिशा में एक और मजबूत कदम।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 6, 2026

Fuel Crisis

मार्च 6, 2026

मार्च 6, 2026