---Advertisement---

Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा ‘भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में’.., जानें पूरी खबर

Sanjay Singh: आप नेता और सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कल यानि 9 अप्रैल 2024 को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 10, 2024 3:26 अपराह्न

Sanjay Singh
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Singh: आप नेता और सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कल यानि 9 अप्रैल 2024 को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है। वहीं एक बार फिर संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा है।

Sanjay Singh ने क्या कहा?

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “अगर आज अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे दें तो ये लोग आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। हमारे मंत्रियों को जेल में डाल दिया जाएगा. पंजाब के सीएम, मंत्रियों को जेल में डालेंगे और फिर इस्तीफा मांगेंगे। वे एमके स्टालिन, रेवंत रेड्डी, केरल के सीएम, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव को जेल में डालेंगे।”

मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है

संजय सिंह ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “मोदी सरकार दिल्ली के एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में रखना चाहती है। दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने वकील से मुलाकात की थी और उस मुलाकात के दौरान उन्होंने संदेश दिया था कि चुने हुए विधायकों को अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए। और बस इसी मैसेज के आधार पर उनके खिलाफ जांच बिठा दी गई है और धमकी दी जा रही है कि तुम्हें अपने परिवार और वकीलों से मिलने से रोक दिया जाएगा।”

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर मीटिंग बुलाई गई है जिसमे सुनीता केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026